Chandrayaan-3: सफल लैंडिंग के तुरंत बाद PM मोदी ने फोन कर ISRO चीफ से क्या कहा?
''सोमनाथ जी! आपका तो नाम में ही सोमनाथ, चांद से जुड़ा हुआ.''

23 अगस्त की शाम चांद के दक्षिणी ध्रुव के करीब Chandrayaan-3 के Vikram Lander ने सॉफ्ट लैंडिंग की. मानव इतिहास में और कोई देश ये काम नहीं कर पाया है. सो इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी. उन्होंने इसरो चीफ डॉ एस सोमनाथ से फोन पर कहा,
'' सोमनाथ जी! आपका तो नाम सोमनाथ, और ये नाम चंद्र से जुड़ा हुआ है. इसीलिए आज आपके परिवार जन भी बहुत खुश होंगे. मेरी तरफ से आपको, आपकी टीम को बहुत-बहुत बधाई. सबको मेरी तरफ से अभिनंदन कह दीजिए. हो सके, उतना जल्द मैं आपको रू-ब-रू भी बधाई दूंगा.
(फोन पर डॉ सोमनाथ कुछ कहते हैं...)
बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बहुत-बहुत बधाई. ''
प्रधानमंत्री मोदी BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं. चंद्रयान - 3 का विक्रम लैंडर जब चांद की सतह को छूने ही वाला था, तब प्रधानमंत्री ISRO के टेलिमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड सेंटर ISTRAC और मिशन कंट्रोल फैसिलिटी के वैज्ञानिकों से ऑनलाइन जुड़े भी. उन्होंने सफल लैंडिंग होने के बाद वैज्ञानिकों को संबोधित भी किया. कहा, भारत ने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार भी किया.
इसी के बाद प्रधानमंत्री ने ISRO चीफ डॉ एस सोमनाथ को फोन किया और बधाई दी. ये भी खबर है कि प्रधानमंत्री जल्द ही ISRO की टीम से मुलाकात करेंगे.
वीडियो: खर्चा-पानी: चंद्रयान-3 पर कितना पैसा खर्च हुआ, बैंकों के पास पैसे खत्म हो गए हैं?

