हमास ने इजरायल पर बड़े हमले का दावा किया है. हमास की आर्म्ड विंग अल-कस्साम ब्रिगेड ने कहा कि उसने 26 मई को तेल अवीव पर मिसाइल से बड़ा हमला किया. इस दौरान इजरायली सेना ने रॉकेट हमलों की चेतावनी देते हुए शहर में सायरन बजाया. ताकि लोगों को हमले से बचने के लिए अलर्ट किया जा सके.
इजरायल पर हमास ने दागे कई रॉकेट, चार महीने बाद तेल अवीव में बजे सायरन
हमास अल-अक्सा टीवी का कहना है कि रॉकेट गाजा पट्टी से लॉन्च किए गए. पिछले चार महीनों से तेल अवीव में रॉकेट सायरन नहीं सुना गया था.

न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अपने टेलीग्राम चैनल पर अल-क़स्साम ब्रिगेड ने दावा किया है कि रॉकेटों को नागरिकों के खिलाफ जायोनी नरसंहार के जवाब में लॉन्च किया गया था. जबकि, हमास अल-अक्सा टीवी ने कहा कि रॉकेट गाजा पट्टी से दागे गए हैं.
पिछले चार महीनों में ये पहली बार है जब तेल अवीव में रॉकेट सायरन सुना गया. हमास ने करीब 8 रॉकेट दागे. जिनमें से अधिकतर हवा में ही मार गिरा दिया गया था. बताया जा रहा है कि हमास के कुछ रॉकेट तेल अवीव के कई घरों पर गिरे. जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे.
वहीं, इजरायली आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं ने कहा कि उन्हें किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. इजरायल पर मिसाइल हमला ऐसे समय में हुआ है जब सहायता ट्रक दक्षिणी इजरायल से गाजा में प्रवेश कर रहा था. यह समझौता रफा क्रॉसिंग को बाईपास को खोलने के लिए किया गया था. जिसे कई हफ्तों से बंद रखा गया था. सात महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के बीच पूरे शहर में अनाज की कमी हो गई है.
हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला करके युद्ध की शुरुआत की थी, जिसमें फिलिस्तीनी उग्रवादियों ने करीब 1,200 लोगों को मौत के घाट उतार डाला था. जिनमें से ज्यादातर नागरिक थे और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था.
ये भी पढ़ें- '3 दिन का बच्चा पैसे मांगकर भर्ती कराया... ' दिल्ली के बेबी केयर सेंटर की आग इन लोगों को 'बड़ा दर्द' दे गई
हमास ने अभी भी करीब 250 लोगों को भी बंधक बनाया हैं. जबकि कुछ लोगों को पिछले साल संघर्ष विराम के दौरान रिहा किया था. वहीं, इजरायल के जवाबी हमले में गाजा में कम से कम 35,984 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर नागरिक हैं.
वीडियो: इजरायल पर हमास के हमले की फोटो लेने वाले पत्रकार पर आरोप; ठीक समय पर ठीक जगह कैसे मौजूदथे?









