गजा (Gaza) में फीफा वर्ल्ड कप की स्क्रीनिंग कराने वाले फिलिस्तीनी सोशल वर्कर मोहम्मद अल-वाहिदी की मौत हो गई. मंगलवार, 8 जुलाई को इजरायल ने गजा शहर में एयर स्ट्राइक की, जिसमें एक कार में सवार मोहम्मद की जान चली गई. हमले में 3 और लोगों की मौत हुई है, जिसमें 2 नाबालिग बच्चे भी हैं. गजा के लोग आयोजक की मौत का शोक मना रहे हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सोशल वर्कर ने गजा के लोगों को फीफा वर्ल्ड कप दिखाया, इजरायल ने मार डाला
Gaza में हुए Israel के Airstrike में Social Worker Mohammad Al Wahidi की मौत हो गई. बाद में इजरायली सेना ने कहा कि एयर स्ट्राइक में एक हमास से जुड़े शख्स को निशाना बनाया गया था.


इजरायल-हमास संघर्ष के बीच मोहम्मद अल-वाहिदी का नाम उन लोगों की लिस्ट में शुमार है, जो संघर्ष से प्रभावित और विस्थापित लोगों की मदद के लिए आगे आते थे. BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के समय मोहम्मद एक टैक्सी में सवार होकर सबरा इलाके से गुजर रहे थे. इजरायली सेना ने उन्हें एक एयर स्ट्राइक में अपना निशाना बनाया. इस हमले में उनके साथ 3 और लोगों की भी मौत हो गई, जिसमें दो सगे भाई थे. उनकी उम्र करीब 8 साल और 10 साल थी. इसके अलावा इलाके से गुजर रहे एक और शख्स भी इस हमले की चपेट में आ गए, जिसमें उनकी मौत हो गई.
‘हमास के शख्स को निशाना बनाया’मोहम्मद की मौत की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. लोग उनके काम और संघर्ष के बाद लोगों की मदद में दिए गए उनके योगदानों को याद करने लगे. इस बीच इजरायली सेना का भी बयान आया. सेना ने कहा कि इस हमले में उसने हमास के एक शख्स को अपना निशान बनाया था. सेना ने आगे कहा कि उन्हें ये पता है कि इस एयर स्ट्राइक में ऐसे लोगों की भी मौत हो गई, जिनका इस जंग से कोई मतलब नहीं था.
65 वर्षीय मोहम्मद इजरायल-हमास संघर्ष के पहले तक अंग्रेजी भाषा के टीचर थे. बाद में संघर्ष शुरू होने के बाद गजा में ‘इजिप्टियन रिलीफ कमेटी’ से जुड़ गए. यह मिस्र समर्थक एक संस्था है, जो इस संघर्ष के दौरान फिलिस्तीनी इलाकों में मानवीय राहत कार्यों को पहुंचाने और उनकी मदद के लिए काम करता है. हाल ही में मोहम्मद ने गजा शहर, देर अल-बलाह और साउथ गजा के अल-मवासी के इलाके में फुटबॉल के वर्ल्ड कप मैचों की पब्लिक स्क्रीनिंग कराई थी. इसके बाद से वो सोशल मीडिया और फिलिस्तीनी इलाकों में और ज्यादा फेमस हो गए थे. ऐसा करने के पीछे उनका मकसद, संघर्ष से प्रभावित परिवारों खासकर बच्चों को कुछ पल के लिए इन सब से दूर रखना चाहते थे.
फीफा वर्ल्ड कप की स्क्रीनिंग कराईफीफा वर्ल्ड कप को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी, जहां लोगों को हंसते हुए मजे से मैच देखते हुए देखा गया था. अर्जेंटीना के खिलाफ इजिप्ट के ‘राउंड ऑफ 16’ की स्क्रीनिंग के चंद घंटे पहले ही मोहम्मद की इजरायली एयर स्ट्राइक में मौत हो गई. मोहम्मद के साथ काम करने और उनके काम का रिकॉर्ड रखने वाले एक्टिविस्ट मोहम्मद हामिद ने लिखा कि वो (मोहम्मद) केवल एक संस्था के सदस्य भर नहीं थे. बल्कि,विस्थापित लोगों और अपना सब कुछ खो चुके लोगों के लिए हर दिन एक उम्मीद का दरवाजा थे.
मोहम्मद अल- वहिदी की मौत ऐसे समय पर हुई है, जब गजा में मानवीय सहायता कर्मी लगातार बड़े खतरों का सामना कर रहे हैं. अप्रैल के अंत तक UN ने संघर्ष शुरू होने के बाद रिकॉर्ड 593 सहायता कर्मियों की मौत की बात कही है.
वीडियो: Messi की टीम को रेफरी ने किया था Favor? पियरलुइगी कोलिना ने किया साफ












