The Lallantop

ईरान-इजरायल जंग में फंसे भारतीयों के लिए सरकार ने क्या एडवाइजरी जारी की?

Indian Embassy Advisory: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच क्षेत्र के अलग-अलग देशों में मौजूद भारतीय दूतावासों ने एडवाइजरी जारी की है. इनमें भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन बताई गई हैं.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमले शुरू किए. (फोटो- Clash Report)

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला बोल दिया है. शनिवार, 28 फरवरी को तेहरान समेत ईरान के कई शहरों पर मिसाइलों से हमला हुआ. इस दौरान पूरे इजरायल में इमरजेंसी घोषित की गई. ईरान ने भी इजरायल समेत मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं. इस रीजन में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इजरायल की राजधानी तेल अवीव में स्थित भारतीय एंबेसी ने इजरायल में रह रहे भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. तेहरान में मौजूद इंडियन एंबेसी ने भी ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.  

एडवाइजरी में क्या बताया गया?

एंबेसी ने इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों को मौजूदा हालात पर नजर बनाए रखने की सलाह दी. साथ ही हर समय सावधानी बरतने और चौकन्ना रहने को कहा है. वहीं, इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी किए गए सेफ्टी गाइडलाइंस और इंस्ट्रक्शन्स का सख्ती से पालन करने के लिए भी कहा है.

Advertisement
India in israel
एंबेसी की ओर से एडवाइजरी जारी की गई.

एडवाइजरी में सभी भारतीय नागरिकों को शेल्टर के पास रहने की सलाह दी गई. रिहायशी या काम करने वाले इलाकों में सुरक्षित स्थानों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए कहा गया है. अगली सूचना आने तक इजराइल के अंदर गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी गई है.

एंबेसी ने भारतीय नागरिकों को इजरायल के लोकल न्यूज, ऑफिशियल अनाउंसमेंट और इमरजेंसी अलर्ट को लगातार देखते रहने की सलाह दी.  साथ ही किसी इमरजेंसी के समय तेल अवीव में स्थित भारतीय एंबेसी में हेल्पलाइन नंबर (+972-54-7520711) के जरिए संपर्क करने को कहा गया है.  

एंबेसी ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि वो संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं. साथ ही जरूरत के मुताबिक अपडेट जारी करते रहेंगे. दूतावास ने ताजा निर्देशों को देखने लिए एक लिंक https://oref.org.il/eng भी जारी किया है.

Advertisement

ईरान में स्थित भारतीय एंबेसी ने भी X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एडवाइजरी की जानकारी दी. पोस्ट में कहा गया,

‘बदलते हालात को देखते हुए, ईरान में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें. साथ ही गैर-जरूरी मूवमेंट से बचें और जितना हो सके घर के अंदर रहें. सभी भारतीय लोकल खबरों पर नजर बनाए रखें. मौजूदा हालात बारे में जानकारी रखें और एंबेसी की ओर से आने वाली आगे की गाइडेंस का इंतजार करें. एंबेसी की इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डिटेल्स नीचे दी गई हैं: +989128109115 +989128109109 +989128109102 +989932179359.’

ईरान और इजरायल की तरह कतर के दोहा स्थित भारतीय एंबेसी ने भी एडवाइजरी जारी की है. एंबेसी ने कहा भारतीय नागरिकों से इमरजेंसी अलर्ट पर ध्यान रखने और उस पर अमल करने के लिए कहा है. इसके अलावा मिलिट्री साइट्स से दूर रहने की भी सलाह दी गई है.

India in Qatar
कतर स्थित भारतीय दूतावास की एडवाइजरी. (X @IndEmbDoha)

वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से भी ईरान में पाकिस्तानी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. मंत्रालय ने पाकिस्तानी नागरिकों को गैर-जरूरी यात्राओं को न करने की सलाह दी है. साथ ही कुछ इमरजेंसी कॉन्टेक्ट नंबर्स की डिटेल शेयर की है. 

यह भी पढ़ें: इजरायल का ईरान पर रॉकेट से अटैक, पूरे इजरायल में इमरजेंसी लगाई गई

ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बौछार कर दी है. इजरायल के शहरों पर 30-70 मिसाइलों से हमला किया गया. इजरायली मीडिया के मुताबिक पूरे इजरायल में सायरन बज रहे हैं. इससे पहले इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सभी लोगों को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट दे दिया था.

वीडियो: दुनियादारी: अफगानिस्तान- पाकिस्तान में जंग क्यों छिड़ी? पूरी बात जान लीजिए

Advertisement