The Lallantop

बाहुबली-2 काले धन से बन रही है क्या?

लग तो यही रहा है और निर्माता लोगों को संकट छाया है.

Advertisement
post-main-image
बाहुबली: द बिगिनिंग का एक दृश्य.
पिछले साल जुलाई में रिलीज हुई बाहुबली: द बिगिनिंग ने सबको हैरान करते हुए देश भर में करीब 650 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब इसकी सीक्वल बाहुबली: द कनक्लूजन 28 अप्रैल 2017 को रिलीज होने वाली है. शूटिंग जारी है. बहुत सारे लोगों को बहुत पसंद आने वाली ये फिल्म क्या काले धन से बनी और बन रही है? ये सवाल ताज़ा-ताज़ा उठ खड़ा हुआ है. बात ये है कि फिल्म के दो निर्माता शोबू यारलागड्‌डा और प्रसाद देवीनेनी के दफ्तरों, घरों और रिश्तेदारों के घरों समेत कुल 30 ठिकानों पर आयकर विभाग ने बीते हफ्ते छापे मारे हैं. ये ठिकाने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के हैं. इस दौरान 70 करोड़ कैश बरामद होने की रिपोर्ट है. ये रुपया 500 और 1000 के उन नोटों में बताया जाता है जिसे केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते बंद कर दिया है. माना जा रहा है कि निर्माताओं ने इस धन को छुपा रखा था और इसका टैक्स उन्होंने नहीं भरा. इस फ्रैंचाइज की दोनों फिल्मों की कुल लागत 250 करोड़ रुपये बताई जाती है. भाग-2 अभी बन रही है लेकिन ये भी खबर है कि इसके प्रदर्शन अधिकारों का सौदा अभी से किया जा रहा है और बदले में मोटी रकम भी मिल रही है. आयकर विभाग के छापों को लेकर निर्माताओं ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली के पापा और फिल्म के राइटर के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने जरूर इस पर टिप्पणी दी है. उन्होंने कहा है कि इन छापों से फिल्म की शूटिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है. शुक्रवार को छापे पड़ रहे थे तब शूटिंग जारी थी. प्रसाद ने कहा, "भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सब लेन-देन चैक से होते हैं. मैं कम से कम बाहुबली की वित्तीय गतिविधियों को लेकर ये बात कह सकता हूं. हमने जो भी खर्च किया है वो चैक से किया है और नियमित धन से किया है. शूटिंग के दौरान हमने कभी कैश का इस्तेमाल नहीं किया." हालांकि आयकर विभाग ने कथित तौर पर जो 60-70 करोड़ रुपये के अवैध नोट बरामद किए हैं उससे तो ऐसा नहीं लगता है कि बाहुबली फ्रैंचाइज को बनाने और उसकी कमाई में काला धन शामिल नहीं है. ये सवाल बना हुआ है. मामले में अभी सब पहलू स्पष्ट होने बाकी हैं. Also Read: बाहुबली 2 की पिक्चर लीक! डायरेक्टर राजमौली का खुलासा, कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था? जय माहिष्मती! बाहुबली बनी साल की बेस्ट फिल्म बहुत हुई बकैती जानिए कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement