The Lallantop

ट्रंप के हमले रोकने के दावे का ईरानी मीडिया ने उड़ाया मजाक, 'मूर्ख की हवा निकल गई'

Iran on Trump claims: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि ईरान के कहने पर अमेरिका ने हमले रोके हैं. हालांकि, ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए अमेरिकी प्रेसिडेंट को 'मूर्ख' तक कह दिया है. ईरान का कहना है कि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने ट्रंप के दावे को झूठा बताया है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 2 अगस्त को एक पोस्ट में दावा किया कि ईरान और मध्य पूर्व के कुछ देशों ने अमेरिका से हमले रोकने की अपील की है और एक संभावित समझौते पर सहमति बनी है।
  • ईरानी मीडिया और आधिकारिक एजेंसियों ने ट्रंप के दावे को पूरी तरह से खारिज करते हुए बताया कि ईरान की सेना हाई अलर्ट पर है और अमेरिका की मिसाइल स्टॉकपाइल्स में कमी के कारण ट्रंप ने हमला रोकने का फैसला लिया है।
  • ट्रंप के दावों के खारिज होने के बाद भी उन्होंने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तब तक बंद रहेगा जब तक अमेरिका अपनी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयां जारी रखता है।

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दावों को झूठा करार दिया है. दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2 अगस्त की पोस्ट में दावा किया था कि ईरान के कहने पर उन्होंने हमले रोकने का फैसला किया है. ट्रंप ने धमकी भरे अंदाज में लिखा था कि ईरान पर विश्व युद्ध-2 जैसा हमला प्लान किया गया था. अब ईरान ने इस दावे को सिरे से ख़ारिज कर दिया है. इतना ही नहीं ईरानी मीडिया ने प्रेसिडेंट ट्रंप का खूब मजाक भी उड़ाया गया.

Advertisement

डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. उन्होंने दावा किया कि ईरान और मिडिल ईस्ट के कुछ दूसरे देशों ने अमेरिका से फिलहाल अटैक रोकने की अपील की है. एक संभावित समझौते की शर्तों पर सहमति बन गई है. इस समझौते में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत और बिना किसी शर्त के खोलना भी शामिल है. उन्होंने बातचीत की तारीख 3 अगस्त बताई, लेकिन कोई डेडलाइन तय नहीं की. 

ईरानी मीडिया ने ट्रंप को लिखा ‘मूर्ख’

डॉनल्ड ट्रंप के दावों पर ईरान ने हामी नहीं भरी. उल्टा ऐलान कर दिया कि अमेरिका पीछे हट रहा है. ईरान की सेमी ऑफिशियल न्यूज एजेंसी फार्स ने इस खबर को रिपोर्ट करते हुए लिखा, ‘मूर्ख ट्रंप की हवा निकल गई है.’ वहीं ईरान की एक और सेमी ऑफिशियल न्यूज एजेंसी मेहर ने भी इस दावे को खारिज किया कि ईरान ने अमेरिका से हमले रोकने को कहा था.

Advertisement

मेहर ने लिखा, ‘ट्रंप एक बार फिर अपनी खोखली धमकियों से पीछे हट गए और अपनी वापसी को दुनिया के सामने एहसान की तरह पेश किया.’ मेहर ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से ट्रंप के बयान को एक नया झूठ बताया है. रिपोर्ट में कहा गया कि ईरान की सेना अभी भी हाई अलर्ट पर है और किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: ईरान पर वर्ल्ड वॉर 2 से भी खतरनाक हमला करने को तैयार अमेरिका, ट्रंप ने रुकवा दिया

अमेरिका पीछे हट रहा

ईरानी मीडिया ने वेस्टर्न मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स का भी जिक्र किया. बताया गया कि ईरान जंग के दौरान अमेरिका के एयर डिफेंस मिसाइल स्टॉकपाइल्स में बढ़ती कमी पाई गई है. ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी तसनिम ने दावा किया कि यही कमी ट्रंप के ईरान पर हमला रोकने के फैसले के पीछे असली वजह है. 

Advertisement

हालांकि, ईरान की तरफ से इन दावों को खारिज किए जाने के बावजूद ट्रंप अपने बयान पर कायम हैं. फार्स ने ईरानी नेगोशियेटर के करीबी एक सूत्र के हवाले से बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तब तक बंद रहेगा, जब तक अमेरिका अपनी ‘होस्टाइल एक्शन’ जारी रखता है. 

वीडियो: दुनियादारी: क्या ट्रंप ने गजा में जंग खत्म करा दी?

Advertisement