The Lallantop

10 साल तक कैमरे पर दुनिया ने जिस बाज़ को लाइव देखा, उसकी मौत रुला गई

10 साल तक कैमरे के सामने अपनी जिंदगी का हर पल जीने वाले बाज़ की कहानी. जिसकी मौत की ख़बर अब ग्लोबली वायरल है. दुनियाभर से भावुक लोगों ने इस घटना दुख जताना शुरू कर दिया.

Advertisement
post-main-image
एक ऐसे बाज की कहानी, जिसकी मौत ने लाखों लोगों का दिल तोड़ दिया

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जुलाई 2026 में जैकी नामक बाल्ड ईगल घायल हालत में मिली और 10 अगस्त 2026 को उपचार के बाद उसकी मृत्यु हो गई, जिसे विश्वभर के लोग पिछले दस वर्षों से लाइव कैमरे पर देख रहे थे।
  • 2015 में कैलिफोर्निया के Big Bear Lake में जैकी के घोंसले के पास लाइव कैमरा लगाया गया था ताकि लोग उसकी और बाल्ड ईगल की जिंदगी को करीब से देख सकें, जिससे उसकी लोकप्रियता बढ़ी।
  • जैकी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उत्सुकता कम हो गई और उसकी जिंदगी को देखने वाले लोग उसकी यादों को साझा करते रहे, जो बाल्ड ईगल संरक्षण की जागरूकता में योगदान दे सकता है।

ये कहानी है एक ऐसे पक्षी की, जिसे दुनिया ने 10 साल से ज्यादा समय तक LIVE कैमरे पर देखा. उसके साथ एक अनजान ही सही लेकिन अपनेपन का रिश्ता बना लिया...इस लाइव फीड के दौरान लोगों ने उसे अपने बच्चों को पालते देखा, बर्फीले तूफानों में घोसले की रक्षा करते देखा और फिर एक दिन खबर आई. कि Jackie अब इस दुनिया में नहीं रही.

Advertisement

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से इस बाल्ड ईगल (यानी सफेद बालों वाली बाज) को देख रहे लोगों ने जब उसकी मौत की खबर सुनी तो मामला ग्लोबली वायरल हो गया. दुनियाभर से भावुक लोगों ने इस घटना दुख जताना शुरू कर दिया.

bald eagle
bald eagle

कहानी की शुरुआत-

Advertisement

Jackie एक Bald Eagle, यानी अमेरिका की मशहूर सफेद सिर वाली बाज़ थी. वैसे भी ये बाज अमेरिका के राष्ट्रीय पक्षी हैं तो अमेरिका में इसी बहुत क़द्र होती है. ये अमेरिका के कैलिफोर्निया में Big Bear Lake के पास रहती थी. साल 2015 में Friends of Big Bear Valley ने उसके घोंसले के पास एक Live Camera लगाया.

इनका मकसद था लोगों को प्रकृति और Eagles की जिंदगी को करीब से दिखाना. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह कैमरा जैकी को दुनिया भर के लोगों का चहेता बना देगा. हजारों लोग रोज इंटरनेट पर उसके घोंसले को लाइव देखने लगे. उन्होंने Jackie को अंडों की देखभाल करते देखा, बच्चों को पालते देखा और उसके साथी Shadow के साथ उसकी जिंदगी को करीब से देखा.

bald eagle jackie
bald eagle jackie

Jackie की खासियत-

Advertisement

जैकी अब सिर्फ एक Eagle नहीं रह गई थी. वह उन लोगों के लिए परिवार के किसी सदस्य जैसी बन गई थी, जो सालों से उसे कैमरे पर देखते आ रहे थे. उसके सबसे यादगार पलों को उसके साथ जी रहे थे.

उसी यादगार पलों में से एक था साल 2024 का बर्फीला तूफान. भारी बर्फबारी के बीच जैकी अपने अंडों को बचाने के लिए ढाई दिन से ज्यादा समय तक घोंसले में बैठी रही. और अपने अंडों को बचाने की कोशिश करती रही. बर्फ लगातार गिरने के कारण उसका घोंसला बर्फ़ के नीचे दब गया था. लेकिन Jackie अपने अंडों को छोड़कर नहीं गई. यही वजह थी कि दुनिया भर के नेचर लवर्स उसके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ गए थे.

Viral eagle jackie
Viral eagle jackie

लेकिन जुलाई 2026 में Jackie की जिंदगी में एक बड़ा संकट आया. 17 जुलाई को रेस्क्यू टीम को वो घायल हालत में मिली. दो दूसरे बाल्ड ईगल के साथ लड़ाई में जैकी बुरी तरह घायल हो गई थी. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए Ojai Raptor Center ले जाया गया.

डॉक्टरों ने बचाने की बहुत कोशिश की-

अमेरिका के डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की. उसे ब्लड ट्रांसफ्यूजन और ऑक्सीजन थेरेपी दी गई. लोगों को उम्मीद थी कि Jackie शायद ठीक हो जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उसकी हालत धीरे-धीरे और खराब होती गई. और फिर आया वो दिन, जिसका किसी को इंतजार नहीं था. 10 अगस्त 2026 को Jackie की मौत हो गई.

एक ऐसी Eagle, जिसे लोग 10 सालों से ज्यादा समय से अपने मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर देखते आ रहे थे. अब वो हमेशा के लिए चली गई थी. सोशल मीडिया और Live Cam देखने वाले लोगों के बीच Jackie की मौत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर सन्नाटा छा गया. क्योंकि लोगों ने उसे सिर्फ एक जंगली पक्षी की तरह नहीं देखा था. उन्होंने उसकी जिंदगी के कई साल अपनी आंखों के सामने गुजरते हुए देखे.

The Lallantop: Image Not Available
Viral bald eagle 

कभी Bald Eagles की संख्या अमेरिका में बहुत तेजी से कम हो गई थी. खासकर DDT जैसे कीटनाशक पर रोक लगने से पहले ये प्रजाति अमेरिका में लगभग खत्म हो गई थी. बाद में धीरे धीरे इनकी संख्या बढ़ी. Jackie आज नहीं है. लेकिन उसके साथ बिताए गए 10 सालों की यादें उसे देखने वालों के दिल में हमेशा रहेंगी.

वीडियो: 1857 का विद्रोह भारत की आज़ादी की पहली लड़ाई थी या क्षेत्रीय विद्रोहों की एक श्रृंखला?

Advertisement