The Lallantop

ईरान का इजरायल पर पलटवार, सीधे 'मोसाद के ठिकाने' पर ही मिसाइलों से हमला कर दिया

Iran के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक उसने Iraq के कुर्दिस्तान क्षेत्र की राजधानी Erbil में Mossad के एक मुख्यालय पर हमला किया है.

Advertisement
post-main-image
ईरानी आर्मी ने देर रात ये हमले किए | फोटो: AP/ट्विटर

ईरान ने इजरायल के एक ठिकाने पर जबरदस्त हमला किया है. ईरानी आर्मी 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) ने इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) के मुख्यालय पर ये हमला किया है. इस हमले में 4 लोगों की मौत हुई है. ये मुख्यालय इराक में अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित है. ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार, 15 जनवरी को देर रात ये जानकारी दी. इसमें ईरानी आर्मी के हवाले से बताया गया कि उसने इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ सीरिया में भी कई हमले किए हैं. 

Advertisement
Iran ने Mossad पर कैसे किया अटैक?

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA ने बताया कि IRGC ने इराक के स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र की राजधानी इर्बिल में इजरायल की खुफिया एजेंसी के मुख्यालय पर हमला किया है. ये हमले मिसाइलों से किए गए हैं. मोसाद का नाम लेते हुए आगे कहा कि इजरायली खुफिया एजेंसी इस मुख्यालय के जरिए पूरे इलाके में जासूसी अभियान चला रही थी. इस मुख्यालय में आतंकवादी हमलों को लेकर भी प्लान तैयार किए जाते थे.

उधर, इराक की कुर्दिस्तान सुरक्षा परिषद ने इस हमले पर तीखा विरोध जताया है और इसे क्राइम करार दिया है. परिषद के मुताबिक ईरान के इस हमले में चार आम लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं. वहीं, कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा कि मारे गए नागरिकों में इलाके के एक प्रमुख कारोबारी पेश्रा दिजायी भी शामिल हैं.

Advertisement

हालांकि, ये भी साफ़ कर दें कि हमलों का दावा केवल ईरान की तरफ से किया गया है. खबर लिखे जाने तक हमलों को लेकर इजरायल की तरफ से कोई बयान नहीं आया था.

Syria पर क्यों हमला हुआ?

IRGC की ओर से आगे कहा गया है कि बैलिस्टिक मिसाइलों से सीरिया के भी कई इलाकों को निशाना बनाया गया है. इन इलाकों में ISIS से जुड़े कमांडरों के ठिकाने हैं. ये भी कहा गया है कि सीरिया में ये अटैक आतंकवादी समूह के हालिया हमलों के जवाब में किए गए हैं. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स वॉर मॉनिटर ने कहा कि अलेप्पो और उसके ग्रामीण इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई, जहां भूमध्य सागर की दिशा से आई कम से कम 4 मिसाइलें गिरीं.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-इजरायल को धमका रहे ईरान से PM मोदी ने क्या बात की है?

सैयद रजा मौसवी का बदला? 

बता दें कि गाजा में इजरायल-हमास जंग शुरू होने के बाद से ही ईरान और इजरायल के बीच हमले जारी हैं. बीते महीने ही इजरायल ने ईरान के टॉप मिलिट्री कमांडर सैयद रजा मौसवी को एयर स्ट्राइक में मार दिया था. इस हमले को सीरिया के दमिश्क में अंजाम दिया गया था.

सैयद रजा मौसवी का मारा जाना ईरान के लिए एक बड़ा झटका था, क्योंकि मौसवी सीरिया और लेबनान में सैन्य ऑपरेशंस को अंजाम दे रहे थे. सैयद रजा मौसवी अमेरिकी एयर स्ट्राइक में मारे जा चुके ईरान के अहम कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी के बेहद करीबी थे.

वीडियो: दुनियादारी: ईरान में बड़ा हमला, लेबनान में सर्जिकल स्ट्राइक, दुनियाभर में हड़कंप क्यों?

Advertisement