ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग में हमले जारी हैं. इस बीच अमेरिकी अधिकारियों की ओर से ऐसे संकेत मिले कि वो ईरान में आर्मी यानी पैदल सेना भेजेंगे. लेकिन ईरान भी इसके लिए पूरी तरह तैयार है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान सीजफायर के मूड में नहीं है. न ही उसे अमेरिका से कोई समझौता करना है. अगर वो अपनी सेना भेजते हैं, तो ईरानी आर्मी इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. अमेरिका ने अगर जमीनी हमला किया तो उसकी सेना को ये बहुत महंगा पड़ेगा.
''उतारो अपनी सेना, हमें इंतजार है'', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को जमीनी जंग के लिए ललकारा
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान सीजफायर के मूड में नहीं है. न ही उसे अमेरिका से कोई समझौता करना है. अगर वो अपनी सेना भेजते हैं, तो ईरानी आर्मी इसके लिए पूरी तरह से तैयार है.
.webp?width=360)

तेहरान से NBC न्यूज को दिए वीडियो इंटरव्यू में बात करते हुए, जब विदेश मंत्री अराघची से पूछा गया कि क्या उन्हें अमेरिका के जमीनी हमले का डर है? इस सवाल पर उन्होंने गुस्से वाले लहजे में कहा,
‘हम उनका इंतजार कर रहे हैं. जब मैंने कहा कि हम उनका इंतजार कर रहे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं था कि हम युद्ध के जारी रहने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन हमने किसी भी हालात, किसी भी संभावना का सामना करने के लिए खुद को तैयार किया है, और हम जानते हैं कि हम उससे निपट सकते हैं.’
अराघची ने कहा कि ईरान ने पिछली लड़ाइयों से बहुत कुछ सीखा है. अगर इस युद्ध में जमीनी लड़ाई की नौबत आई तो ईरान, अमेरिकी सेना का सामना करने में सक्षम है. अराघची ने यह भी कहा कि ईरान ने पूरे देश में US और इजरायली हमलों के बावजूद सीजफायर नहीं मांगा है. उन्होंने कहा,
‘हमने पिछली बार भी सीजफायर के लिए नहीं कहा था. पिछली बार, इजरायल ने सीजफायर के लिए कहा था. उन्होंने 12 दिनों तक उनके हमले का विरोध करने के बाद बिना शर्त सीजफायर के लिए कहा था.’
इसके अलावा विदेश मंत्री अराघची ने मिनाब के एलिमेंट्री स्कूल पर हुए हमले के बारे में भी बात की. इस हमले में दर्जनों स्कूली बच्चे मारे गए थे. इस बारे में US सेना ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है. अराघची ने कहा कि हमले में 171 बच्चे मारे गए थे और इसके लिए अमेरिकी और इजरायली सेना जिम्मेदार है.
वीडियो: अमेरिका ने टेस्ट की मिनटमैन-3 मिसाइल, ईरान पर दागी जाएगी?















.webp?width=120)
.webp?width=120)


.webp?width=120)
.webp?width=120)