The Lallantop

'रामायण' ने रणबीर कपूर की सभी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया!

रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है.

Advertisement
post-main-image
पहले दिन 'रामायण' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 127.50 करोड़ रुपए पहुंच गया.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'रामायण' ने रणबीर कपूर की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारत में पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जिससे यह उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग बनी।
  • सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'रामायण' की सफलता के पीछे इसके 4K 3D डिजिटल फॉर्मेट में बनाए जाने और देशभर में 150 अतिरिक्त 3D स्क्रीन पर रिलीज होना शामिल है।
  • 'रामायण' की बढ़ती लोकप्रियता के कारण PVR INOX ने अपने 3D थिएटर नेटवर्क को बढ़ाकर 1,087 स्क्रीन कर दिया है, जिससे दर्शकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा।

क्या Ramayana ने Ranbir Kapoor की सारी सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है? Shah Rukh Khan स्टारर King के गाने को लेकर बवाल क्यों मच रहा है? Diljit Dosanjh कौन से ग्रैमी अवॉर्ड में परफॉर्म करने वाले हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'रामायण' ने रणबीर की सारी फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया

रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत में 64.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपए रहा. 50 करोड़ रुपये की ओवरसीज़ कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 127.50 करोड़ रुपए पहुंच गया. खास बात ये है कि 'रामायण' रणबीर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले 'एनिमल' के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था. जिसने 63 करोड़ 80 लाख रुपए का नेट डोमेस्टिक कलेक्शन किया था.

Advertisement

# प्राइम वीडियो की 'क्रिमिनल' का टीज़र रिलीज़

प्राइम वीडियो की सीरीज़ 'क्रिमिनल' का टीज़र रिलीज़ हो गया. इसकी कहानी एड ब्रूबेकर और शॉन फिलिप्स के अवॉर्ड विनिंग ग्राफिक नॉवेल्स पर बेस्ड है. सीरीज़ में आठ एपिसोड होंगे, जो दो हिस्सों में रिलीज़ किए जाएंगे. पहला पार्ट 'कावर्ड' 13 जनवरी और दूसरा पार्ट 'लॉलेस' 27 जनवरी 2027 को प्राइम वीडियो पर आएगा.

# 3D सिनेमाघरों के लिए गुडलक साबित हुई 'रामायण'

Advertisement

'रामायण' को अब और ज्यादा 3D स्क्रीन्स मिलने वाली हैं. फिल्म की डिमांड को देखते हुए PVR INOX ने देशभर में 150 एक्स्ट्रा स्क्रीन्स को 3D टेक्नोलॉजी से अपग्रेड किया है. ये स्क्रीन्स 107 सिनेमाघरों में जोड़ी गई हैं. इसके साथ ही PVR INOX का 3D नेटवर्क बढ़कर 1,087 स्क्रीन्स का हो गया है. 'रामायण' को अपस्केल्ड 3D नहीं, बल्कि असली 4K 3D डिजिटल फॉर्मेट में तैयार किया गया है.

# बंपर ओपनिंग के बाद भी 'धुरंधर 2'-'टॉक्सिक' से पिछड़ी 'रामायण'

'रामायण' को भले ही दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिल रही हों, मगर ओपनिंग डे की कमाई के मामले में ये 2026 की तीसरी बड़ी फिल्म रही. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन 102 करोड़ 55 लाख रुपये से ज्यादा कमाकर 'धुरंधर 2' अब भी पहले नंबर पर है. वहीं 101 करोड़ 10 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ 'टॉक्सिक' दूसरे नंबर पर बनी हुई है. 'रामायण' ने पहले दिन 64 करोड़ 85 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया.

# 'किंग' के गाने पर क्यों फिर से मचने लगा हो-हल्ला!

शाहरुख खान की 'किंग' रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिर गई है. वजह एक बार फिर दीपिका पादुकोण के कपड़े हैं. दिल्ली के भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी ने फिल्म के एक सीन में दीपिका के आउटफिट पर आपत्ति जताई है. उन्होंने शाहरुख खान पर सनातन धर्म को बदनाम करने का आरोप भी लगाया है. इस बार विवाद फिल्म के गाने 'तू मिल जाए' में दीपिका की भगवा रंग की ड्रेस को लेकर है. नेगी ने चेतावनी दी है कि अगर ये सीन नहीं हटाया गया, तो देशभर में प्रदर्शन होंगे और फिल्म का बॉयकॉट किया जाएगा. उन्होंने इसकी तुलना 2023 में आई 'पठान' के 'बेशरम रंग' विवाद से भी की है. 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

# लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए तैयार हैं दिलजीत

दिलजीत दोसांझ अब लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपना जलवा दिखाने वाले हैं. दिलजीत को 2026 के 27वें लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड्स में परफॉर्म करने के लिए चुना गया है. वो 12 नवंबर को लॉस वेगस के MGM ग्रैंड गार्डन अरीना में होने वाले इस इवेंट में इंटरनेशनल स्टार्स के साथ स्टेज शेयर करेंगे.

वीडियो: Ramayana Public Reactions: रणबीर कपूर की फिल्म देखकर लोगों ने क्या कहा?

Advertisement