The Lallantop

सुबह ठुकराया सीजफायर, अब जहाज पर अंधाधुंध फायरिंग... ईरान ने ट्रंप को अपना रुख बता दिया

Iran Fired at Ship in Hormuz: डॉनल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान कर दिया लेकिन ईरान ने होर्मुज में एक कंटेनर जहाज पर हमला कर दिया. अब पाकिस्तान ने तो कह दिया कि पीस टॉक की बैठक होगी. लेकिन ईरान ने साफ़ किया कि सीजफायर की डेडलाइन ईरान तय करेगा. आखिर होने क्या वाला है?

Advertisement
post-main-image
UKMTO ने बताया कि ईरान ने फायरिंग बिना किसी वॉर्निंग के की. (सांकेतिक फोटो-इंडिया टुडे)

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में एक कंटनेर जहाज पर फायरिंग कर दी. एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये फायरिंग बिना किसी वॉर्निंग के की गई. उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सीजफायर एक्सटेंड करने का ऐलान किया और इधर ईरान ने हमला कर दिया. ऐसे में क्या ये हमला 'पीस टॉक' में रोड़ा बन सकता है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन (UKMTO) ने बताया कि ये फायरिंग बिना किसी वॉर्निंग के की गई. UKMTO एक मॉनिटरिंग एजेंसी है जो ब्रिटिश मिलिट्री द्वारा कंट्रोल की जाती है. एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट के मुताबिक, हमला सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर हुआ था. ईरान के पैरामिलिटरी गार्ड ने अचानक एक जहाज पर फायरिंग शुरू कर दी. राहत की बात है कि क्रू मेंबर्स में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

IRGC ने ये हमला किया क्यों?

IRGC से जुडी तस्नीम न्यूज़ एजेंसी ने इस अटैक को कन्फर्म किया है. ये भी बताया कि ये हमला स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर अपना कंट्रोल जमाने के लिए किया गया था. एक और ईरानी मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया कि हमले से पहले जहाज को वॉर्निंग दी गई थी, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया. पिछले वीकेंड अमेरिका ने एक ईरानी जहाज को गोलीबारी के बाद जब्त कर लिया था. हिंद महासागर में भी ईरान से जुड़े एक जहाज को जब्त कर लिया था. बताया जा रहा है कि ईरान ने इसी का बदला लिया है. 

Advertisement

ईरान-अमेरिका की बातचीत अब तक कहां पहुंची? 

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पोस्ट कर बताया कि पाकिस्तान के कहने पर उन्होंने सीजफायर की डेडलाइन बढ़ा दी है. लेकिन होर्मुज में नेवल ब्लॉकेड जारी रहेगा. उन्होंने ईरान को एक यूनिफाइड प्रपोजल पेश करने को कहा. इसपर ईरान ने सख्त रूप अपनाया. ईरानी संसद के स्पीकर के सलाहकार महदी मुहम्मदी ने कहा कि सीजफायर की डेडलाइन बढ़ाने का अधिकार हारने वाले पक्ष के पास नहीं है. ट्रंप ये तय नहीं करेंगे कि सीजफायर कब लागू होगा, ईरान ये तय करेगा. 

ये भी पढ़ें: ईरान ने ठुकरा दिया सीजफायर बढ़ाने का प्लान, ट्रंप से कहा- 'ये हम तय करेंगे, हारने वाले नहीं'

Advertisement

ईरान ने US नेवल ब्लॉकेड पर आपत्ति जताई है. तेहरान का कहना है कि जब तक अमेरिका ब्लॉकेड नहीं हटाएगा, तब तक स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज नहीं खोला जाएगा. उधर पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया है. पाकिस्तान का कहना है कि ‘सेकंड राउंड ऑफ़ पीस टॉक’ में जरूर कोई नतीजा निकलेगा. लेकिन ईरान के इस हमले ने इस बात पर संदेह पैदा कर दिया है.

वीडियो: अमेरिका ने ईरानी जहाज पर फायरिंग की, ईरान ने कहा 'बदला लिया जाएगा'

Advertisement