The Lallantop

ईरान ने ऐमजॉन के डेटा सेंटर पर हमला कर आग लगा दी, अगला निशाना कौन?

इससे पहले 31 मार्च को ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी थी. IRGC ने कहा था कि वेस्ट एशिया में मौजूद कई अमेरिकी कंपनियों पर भी हमले किए जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने बहरीन में अमेरिकी कंपनी अमेजन पर हमला किया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ईरान ने 1 अप्रैल को बहरीन में अमेरिकी कंपनी ऐमजॉन के क्लाउड कंप्यूटिंग डेटा सेंटर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है।
  • यह हमला ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) द्वारा अमेरिकी कंपनियों पर हमलों की चेतावनी के बाद किया गया है, जिसमें 31 मार्च को कई कंपनियों की लिस्ट जारी की गई थी।
  • इस हमले के बाद क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ सुरक्षा और कूटनीतिक प्रतिक्रिया बढ़ने की संभावना है और आगे अन्य हमलों की आशंका जताई जा रही है।

ईरान ने अमेरिकी कंपनी ऐमजॉन के बहरीन स्थित फैसिलिटी पर हमला कर दिया है. एक दिन पहले ही ईरान ने धमकी दी थी कि अब वो मिडिल ईस्ट में अमेरिकी कंपनियों के केंद्रों और कार्यालयों को निशाना बनाएगा. इसके बाद 1 अप्रैल को खबर आई कि ईरान ने बहरीन में ऐमजॉन के एक क्लाउड कंप्यूटिंग डेटा सेंटर पर हमला कर उसे ठप कर दिया है.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के बाद ऐमजॉन यूनिट के कई हिस्सों में आग लग गई है. रॉयटर्स ने फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से बताया, ऑफिस के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं.

हालांकि बहरीन के गृह मंत्रालय ने शुरुआत में इस हमले के बारे में जानकारी देते हुए ऐमजॉन कंपनी का नाम नहीं लिया. केवल इतना बताया कि सिविल डिफेंस टीमें एक कंपनी में लगी आग को बुझाने की कोशिश में लगी हैं. हमले में अभी तक किसी व्यक्ति के घायल होने या मारे जाने की सूचना नहीं है. रॉयटर्स ने इस हमले पर ऐमजॉन से बात करने की कोशिश की, लेकिन कंपनी की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया. 

Advertisement

इससे पहले 31 मार्च को ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी थी. IRGC ने कहा था कि वेस्ट एशिया में मौजूद कई अमेरिकी कंपनियों पर भी हमले किए जाएंगे. IRGC ने इन कंपनियों की लिस्ट भी जारी कर दी थी. इनमें ऐमजॉन के अलावा गूगल, ऐपल, टेस्ला जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: दोस्त की हत्या कर घर में ही गाड़ दिया शव, 9 दिन बाद पुलिस से बोला- ‘उसकी आत्मा परेशान कर रही’

IRGC ने कहा था, “ये 18 कंपनियां तैयार रहें. 1 अप्रैल को तेहरान के समय के मुताबिक, रात 8 बजे से ईरान में हर ‘आतंकवादी’ हमले के बदले में इन जगहों पर तबाही (Destruction) होगी.” 

Advertisement

हालांकि, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने उन देशों के नाम नहीं बताए थे, जहां ये हमले किए जाएंगे. लेकिन अब बहरीन से इसकी शुरुआत हो गई है. देखना होगा अगला हमला कहां और किस कंपनी पर होता है.

वीडियो: UN ईरान जंग के बीच Nuclear attack की तैयारी क्यों कर रहा?

Advertisement