The Lallantop

ईरान ने बहरीन और कुवैत पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिकी हमलों का दिया जवाब

Iran ने Bahrain और Kuwait की तरफ सात बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं. यह जवाबी कार्रवाई अमेरिकी हमलों के कुछ घंटों बाद हुई. अमेरिका ने ईरान के सिरिक, गोरुक और Qeshm Island पर हमला किया था.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने कुवैत पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया. (Press TV)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ईरान ने 6 जून को बहरीन और कुवैत की ओर सात बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिन्हें अमेरिकी सेना ने रोक दिया, यह कार्रवाई अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने के बाद हुई।
  • अमेरिका ने ईरान के कई द्वीपों पर आत्मरक्षा के तहत सैन्य हमले किए थे, जिसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों को निशाना बनाकर मिसाइल दागीं।
  • अमेरिकी सेना ने मिसाइल हमलों के बावजूद किसी सैनिक हताहत होने की सूचना नहीं दी, जबकि खाड़ी देशों ने सुरक्षा के लिए सावधानी कदम उठाए हैं।

पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. ईरान ने शनिवार, 6 जून को बहरीन और कुवैत की तरफ सात बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक, इलाके में मौजूद ‘दुश्मन के ठिकानों’ यानी अमेरिकी बेसों को निशाना बनाया है. यह जवाबी कार्रवाई अमेरिकी हमलों के कुछ घंटों बाद हुई. अमेरिका ने ईरान के सिरिक, गोरुक और केशम द्वीप पर हमला किया था. अमेरिकी सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई सेल्फ-डिफेंस यानी आत्मरक्षा में की गई थी.

Advertisement

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत की सेना ने बताया है कि वह ड्रोन और मिसाइल के खतरों पर सक्रिय रूप से जवाब दे रही है. उसने लोगों से सुरक्षा से जुड़े निर्देशों का पालन करने को कहा है. वहीं, बहरीन ने एयर डिफेंस सायरन चालू कर दिए हैं और लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने का आदेश दिया है.

Advertisement

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपने बयान में दावा किया है कि शनिवार, 6 जून को ईरान ने खाड़ी देशों बहरीन और कुवैत को निशाना बनाते हुए सात बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. अमेरिकी सेना ने आगे बताया कि इनमें से छह मिसाइलों को रास्ते में ही रोक दिया गया और एक मिसाइल अपने निशाने तक नहीं पहुंच पाई. बयान में यह भी कहा गया, 

"अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के चार ईरानी वन-वे अटैक ड्रोन को मार गिराने के कुछ घंटों बाद ईरान ने कुवैत और बहरीन की ओर सात बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. ये ड्रोन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की तरफ लॉन्च किए गए थे. ये हमलावर ड्रोन इलाके में समुद्री ट्रैफिक के लिए खतरा पैदा कर रहे थे. इसके बाद अमेरिकी फोर्स ने आगे के समुद्री हमलों से बचने के लिए गोरुक और केशम आइलैंड में ईरानी कोस्टल सर्विलांस रडार साइट्स पर हमला किया."

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'लेबनान हमसे अलग नहीं, हमला हुआ तो... ', ईरान ने अमेरिका को फिर दी चेतावनी

CENTCOM ने कहा है कि फिलहाल किसी अमेरिकी सैनिक के हताहत होने की सूचना नहीं है. अमेरिकी सेना ने बहरीन में स्थित अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के हेडक्वार्टर को नुकसान पहुंचने के ईरानी दावों को भी खारिज कर दिया है.

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर देंगे'

ईरान की न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने वॉशिंगटन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तेल और गैस एक्सपोर्ट के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया तो इसके नतीजों की पूरी जिम्मेदारी अमेरिका की होगी.

वीडियो: दुनियादारी: कुवैत में ईरान की बमबारी, क्या जंग करीब है?

Advertisement