The Lallantop

प्रदर्शनकारियों पर FIR रद्द करने का आदेश, CJP का दावा-'हमारी धमकी से झुकी सरकार'

CJP agreement with govt: पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार ने FIR वापस लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उन्होंने बताया कि बिहार और असम सरकार ने प्रेस रिलीज़ जारी किया है. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हर एक प्रदर्शनकारी के साथ खड़ी है.

Advertisement
post-main-image
CJP के मुताबिक सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR वापस लेने का नोटिफिकेशन जारी किया है. (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 28 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने और हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने का आश्वासन दिया है।
  • 20 जुलाई को हुए 'चलो संसद' मार्च के दौरान पुलिस ने NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया था, जिसके बाद पार्टी ने सरकार से FIR वापस लेने और रिहाई की मांग की।
  • सरकार ने बिहार और असम में जारी किए गए नोटिफिकेशन का ड्राफ्ट साझा किया है, और यदि आगे भी प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई होती है तो पार्टी पुनः आंदोलन शुरू करने की स्थिति में है।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि 28 जुलाई को उनकी केंद्र सरकार से बात हुई. सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर FIR हटा ली जाएगी और जो हिरासत में हैं उन्हें छोड़ दिया जाएगा. उनके मुताबिक सरकार ने बिहार और असम में जारी किए गए नोटिफिकेशन का ड्राफ्ट शेयर किया है. 

Advertisement

25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पार्टी ने अपना विरोध प्रदर्शन ख़त्म किया. इसी दौरान सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच ये सहमति बनी थी कि प्रोटेस्ट के दौरान जिन लोगों पर मुकदमे हुए हैं वो वापस लिए जाएंगे. फिर 27 जुलाई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए सौरव ने आरोप लगाया कि सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है. इसी सिलसिले में सरकार ने ड्राफ्ट जारी किया है. 

सरकार ने क्या वादा किया?

सौरव दास ने बताया कि देर रात 1 बजे उनकी दिल्ली पुलिस के प्रतिनिधियों से बात हुई. उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बिहार सरकार और असम सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन का ड्राफ्ट उन्हें दिया है. जिसमें लिखा है कि राज्य में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसी भी छात्र पर एक्शन नहीं लिया जाएगा. FIR वापस लिए जाएंगे और हिरासत में रखे गए प्रदर्शनकारियों को भी छोड़ दिया जाएगा. उनके मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आगे भी कोई कार्रवाई नहीं होगी. 

Advertisement

सौरव दास ने X पर कहा,

‘हमसे कहा गया है कि अगर इस नोटिफिकेशन के बाद भी किसी प्रदर्शनकारी पर एक्शन होता है तो हम उनसे बात कर सकते हैं. इसके अलावा और भी किसी राज्य में अगर प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों को डिटेन किया गया है तो आप हमें बता सकते हैं. सरकार ने अन्य BJP/NDA शासित प्रदेशों के लिए भी नोटिफिकेशन जारी करने को कहा है.’

Advertisement

ये भी पढ़ें: '...तो हम फिर आंदोलन करेंगे', कॉकरोच पार्टी ने सरकार को क्यों चेताया?

फिर प्रदर्शन पर बैठने की दी धमकी   

27 जुलाई को सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि उन्हें आशंका है कि कहीं सरकार अपने वादे से पीछे न हट जाए. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया था कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR वापस ली जाएंगी और कोई नई FIR दर्ज नहीं की जाएगी. इसी दौरान पार्टी ने कहा कि अगर लिखित समझौता नहीं मिलता है तो फिर से आंदोलन शुरू किए जाएंगे. 

सीजेपी ने अपने मैसेज में कहा कि कोई भी प्रदर्शनकारी अकेला नहीं है. 20 जुलाई को हुए ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था. पार्टी ने लोगों से ये भी अपील की कि अगर उनके पास पुलिसिया कार्रवाई की कोई वीडियो या तस्वीर है तो उसे ‘साक्षी’ प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकते हैं. 

वीडियो: CJP प्रदर्शन में पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान पर CRPF का बड़ा एक्शन

Advertisement