1 अगस्त 2026 से तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव (Tatkal Ticket Booking Rules) होने जा रहा है. इंडियन रेलवे (Indian Railways) ने Tatkal टिकट की काउंटर बुकिंग के लिए नया Token सिस्टम लागू करने का फैसला किया है. माने जो आप तत्काल टिकट बुकिंग के लिए रेलवे रिजर्वेशन काउंटर जाते हैं, तो 1 अगस्त से आपके लिए मामला थोड़ा आसान हो जाएगा.
लंबी लाइन से मिलेगी छुट्टी, अब टोकन से मिलेगा तत्काल टिकट
Tatkal ticket Token System: नए सिस्टम में तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पहले Token दिया जाएगा. इसके बाद उसी Token के हिसाब से उनकी बारी आएगी और टिकट बुक किया जाएगा.

नए सिस्टम में तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पहले Token दिया जाएगा. इसके बाद उसी Token के हिसाब से उनकी बारी आएगी और टिकट बुक किया जाएगा. इससे काउंटर पर धक्का-मुक्की और लंबी लाइन की परेशानी कम होने की उम्मीद है.
अभी की व्यवस्था में यात्रियों को Token लेने के लिए अलग काउंटर पर जाना पड़ता था. इसके बाद टिकट बुक कराने के लिए फिर से लाइन में लगना पड़ता था. यानी एक टिकट बुक करने के लिए दो बार काउंटर के पास जाना पड़ता था. नए सिस्टम से इस परेशानी को काफी हद तक कम करने की कोशिश की गई है.
नया Token सिस्टम आने से यात्रियों को Tatkal टिकट के लिए बार-बार रिजर्वेशन काउंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. Token पहले मिलने के बाद वे आराम से अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे. ये एकदम वैसा ही है जैसे कई सारे बैंकों में आजकल होता है. जबतक आपकी बारी नहीं आती तब तक आप आराम से बैठ सकते हैं.
नए टोकन सिस्टम में समय भी तत्काल टिकट बुकिंग के हिसाब से तय किया गया है. AC तत्काल टिकट के लिए सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक और नॉन AC तत्काल टिकट के लिए 9:00 बजे से 9:30 बजे तक टोकन दिए जाएंगे. शुरुआत में हर रिजर्वेशन काउंटर पर AC तत्काल टिकट के लिए 10 टोकन और नॉन-एसी टिकट के लिए 15 टोकन दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: iPhone की जगह निकला दाढ़ी बढ़ाने वाला तेल, कोर्ट ने Flipkart और सेलर पर तगड़ा जुर्माना लगाया
अगर आप तत्काल टिकट बुक कराने के लिए रिजर्वेशन काउंटर पर जा रहे हैं, तो अपने साथ आधार कार्ड या कोई अन्य वैध फोटो पहचान पत्र जरूर रखें. साथ ही जिन यात्रियों को तुरंत टिकट बुक करानी है, उनके नाम, उम्र और यात्रा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें. इससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया तेज और आसान हो जाती है.
वीडियो: संसद में आज: धर्मेंद्र प्रधान के बाद अमित शाह के इस्तीफे पर क्यों अड़ा विपक्ष?












