The Lallantop

क्या विराट कोहली की RCB इस एक वजह से लगातार हार रही है?

मैच विनर कहां चले गए हैं?

Advertisement
post-main-image
कोहली की टीम के मैच विनर खो गए हैं.
इंडिया में किसी के अच्छे दिन आए या नहीं. ये तो कोई नहीं जानता. मगर आईपीएल में विराट कोहली के अच्छे दिन तो कतई आते नहीं दिख रहे. कारण तो आप जानते ही होंगे. आईपीएल 2019 में अब तक 5 मैच खेले हैं और पांचों हारे हैं. हद तो तब हो गई जब टीम ने 20 ओवरों में 205 रन बना लिए और फिर भी हार का मुंह देखना पड़ा. टूर्नामेंट में पहली बार हुआ कि कोहली और एबी डिविलियर्स का बल्ला एक साथ चला. दोनों ने 5 मैचों में पहली बार 100 से ऊपर की पार्टनरशिप की. कोलकाता के खिलाफ मिलकर 108 रन बनाए. मगर गेंदबाजों ने नैय्या डुबो दी. आखिरी चार ओवरों में 75 रन लुटाए. छक्कों की तो बरसात हो गई. मगर यहां आरसीबी के लिए परेशानी की बात ये है कि कोहली और डिविलियर्स के अलावा को तीसरा खिलाड़ी दिख ही नहीं रहा है जो अकेले दम पर मैच पलट सके. पिछले सीजन तक ये काम क्रिस गेल ने पास होता था. मगर चूंकि इस सीजन गेल पंजाब पहुंच चुके हैं, कोहली के लिए मैच जिताऊ खिलाड़ियों के लाले पड़ गए हैं. पहले ही मैच से ऐसा खाता खुला कि जीत की बोहनी तक नसीब नहीं हुई है. पहले मैच में 70 पर ऑल आउट होकर नए कीर्तिमान बनाए और फिर दूसरे मैच में मुंबई से हारे, तीसरे में हैदराबाद से और चौथे में राजस्थान से. पांचवीं हार कोलकाता से मिली तो कोहली ये कहने पर मजबूर हो गए कि अब इतना घटिया खेलेंगे तो यही होगा. Untitled design (17)
कोहली के लिए दिक्कत यहीं है कि मोइन अली, शेमरॉन हेटमायर, शिवम दुबे, कोलिन डी ग्रैंडहमी और मार्कस स्टोइनिस में से कोई भी अपने बूते पर मैच नहीं जिता पा रहा है.
- मोइन अली ने अभी तक इन पांच मैचों में ये स्कोर किया है- 0, 18, 2, 13, 9 - हेटमायर के स्कोर पर नजर डालिए- 1, 9, 5, 0 - शिवम दुबे ने बीचे तीन मैचों में 5,9 और 2 रन बनाए हैं. - ग्रैंडहमी ने तीन मैचों में 37, 2 और 4 रन बनाए हैं. - मार्कस स्टोइनिस ने भी तक पांच मैचों में 28, 31, 4, 2 और 10 रनों की पारियां खेली हैं. सिर्फ 2 विकेट लिए हैं. अब कोहली की टीम अच्छा नहीं कर पा रही है तो आलोचना कप्तान की ही हो रही है. कोई कह रहा है कि कोहली को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए. तो कोई कोहली के टीम मैंबर्स की कमिटमेंट पर सवाल उठा रहा है.मगर यहां जरूरी ये है कि कोहली और डिविलियर्स ही हर मैच में ये जिम्मेदारी लें कि टीम मैच जीते. 5 मैचों के बाद टीम पॉइंट टेबल पर सबसे नीचे है और नेट रन रेट भी -1.616 है.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement