वीडियो देखिए-
CSKvsRR: इस मैच में लिए ये तीन कैच रह रहकर याद आएंगे
बेन स्टोक्स और श्रेयस गोपाल के कैचों में कौन से बेस्ट था, देखिए.
Advertisement

बेन स्टोक्स हवा में अंग्रेजी का आठ बन गए थे.
IPL 2019 का 25वां मैच. धोनी की टीम ने एक बार फिर साबित तो कर ही दिया कि ये जीत के लिए जी जान लगा देने वाली टीम है. राजस्थान ने बहुत कोशिश की जीतने की और चेन्नई के नाक में रस्सी डालने की. मगर आखिरी में धोनी की टीम आखिरी गेंद पर चार विकेट से जीत ही गई. मगर इस मैच में तीन कैच बेहद यादगार रहे. बेहद मजेदार. एक नजर डालिए इन कैचों पर- 1. राजस्थान की बैटिंग चल रही थी. संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर थे. सेंटनर बॉलिंग कर रहे थे. संजू ने ओवर की दूसरी गेंद को डीप मिडविकेट की तरफ खेला. गेंद हवा में थी. नीचे आसानी से पहुंच चुके थे सब्स्टीट्यूट फील्डर ध्रुव शौरी. गेंद हाथ में आई और छूटी, फिर आई फिर निकल गई और आखिर में इससे पहले की टीम की तरफ से गालियां पड़तीं, ध्रुव ने गेंद लपक ही ली. गेंद ने ध्रुव के हाथों में जितने हिचकोले खाए, उतनी ही टेंशन उधर खड़े देख रहे अजिंक्य रहाणे के दिल दिमाग में हो रही थी. आखिर में ये मजेदार कैच ले लिया गया और संजू सैमसन की पारी समाप्त हो गई.
2. चेन्नई की पारी का छठा ओवर. पांचवीं गेंद. आर्चर गेंदबाजी कर रहे थे. पहले से तीन विकेट गिर चुके थे. केदार जाधव बैटिंग कर रहे थे. बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े बेन स्टोक्स ने अपनी लेफ्ट साइड पर गजब डाइव मारी और गेंद हाथ से चिपक गई. गेंद को जाधव के बल्ले से स्टोक्स के हाथों तक पहुंचने में सेकेंड से भी कम का वक्त लगा था. इतने ही रिएक्शन टाइम ने स्टोक्स ने ये मजेदार कैच लपक लिया. इस एक कैच से चेन्नई की कमर टूट गई थी. उनका स्कोर 24/4 हो गया था. स्टोक्स के इस कैच को कैच ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया. 3. मगर इन दोनों मैचों से जबर कैच चेन्नई की पारी के 18वें ओवर में देखने को मिला. बेन स्टोक्स का ओवर था और चौथी गेंद थी. सामने 57 रन बना कर खेल रहे अंबती रायडू थे. रायडू ने बल्ला भांजा और स्क्वायर लेग पर गेंद टंग गई. गेंद के नीचे आए श्रेयर गोपाल. क्या शानदार कैच लिया इस युवा प्लेयर ने. यहां ये कैच मुश्किल इसलिए भी था क्योंकि श्रेयस इस कैच को लपकने के लिए काफी भागकर आए थे साथ में दूसरा फील्डर भी एकदम नजदीक आ गया था. मगर श्रेयस ने फोकस नहीं बिगड़ने दिया और क्लीन कैच लिया. इस कैच के साथ चेन्नई के लिए बनी पार्टनरशिप टूटी और पांचवी विकेट 119 के स्कोर पर गिरी.
वीडियो देखिए-
वीडियो देखिए-
Advertisement













