दोनों टीमें भिड़ींऔर इसी बीच ये मुकाबला हाई इंटेसिटी मैच में भी बदल गया. हैदराबाद के 175 रनों के जवाब में जब चेन्नई के लिए शेन वॉटसन बैटिंग करने आए तो माहौल गर्मा गया. 2019 में वॉटसन का बल्ला चला नहीं था मगर इस मैच में वॉटसन ने गजब बैटिंग करनी शुरू की. 53 गेंदों पर 96 रनों की पारी वॉटसन खेल गए. मगर इस बीच हैदराबाद के सबसे घातक स्पिनर राशिद खान के हाथ में गेंद थी और रैना-वॉटसन की जोड़ी ने राशिद को पीटना शुरू किया.

राशिद खान ने अपना सबसे महंगा स्पेल डाला है.
पारी के आठवें ओवर में राशिद को गेंदबाजी के लिए लाया गया. पहली गेंद वॉटसन ने छोड़ दी. दूसरी पर चौका जड़ दिया. इसकी राशिद को शायद उम्मीद नहीं थी और वो वॉटसन को घूर कर देखने लगे. मगर वॉटसन भी अपने स्वैग में थे. वो बिना इधर उधर देखे राशिद की तरफ बढ़ रहे थे. उनका कंधा राशिद को लगने ही वाला था कि ऐन मौके पर राशिद घूम गए. इसके बाद दोनों सार्वजनिक तौर पर भी आपस में भिड़ते दिखे. अगले ओवर में राशिद ने एक मजेदार गुगली डालकर बोल्ड मार दिया मगर वॉटसन डटे रहे और राशिद खान का पारा चढ़ता गया. इस मैच में वॉटसन ने 96 रनों की जबर पारी खेली. वहीं दूसरी तरफ राशिद ने 4 ओवरों में 44 रन दिए. ये उनका राशिद का इस सीजन का सबसे मंहगा स्पेल है.
अब जो गेंदबाज अपनी गजब की किफायती गेंदबाजी के लिए जाना जाता है, अचानक इतना पिट जाए तो खीझ तो लाजमी है. खैर, दोनों के बीच की ये बात एक दूसरे को घूरने और थोड़ी बहुत कमेंटबाजी तक ही सीमित रही ये अच्छा है. मौके की गहमागहमी में अकसर ऐसी चीजें हो जाती हैं और बड़े प्लेयर की निशानी ये है कि वो अपने खेल से विरोधी को जवाब दे. देखने वाली बात ये भी होगी कि राशिद अगली बार किसी माइंडसेट से आते हैं.
लल्लनटॉप वीडियो देखिए-










