लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-
IPL में यूज हो रहीं बेल्स में चुंबक लगी है क्या, गेंद लगने पर भी गिरती ही नहीं हैं
अभी तक चार ऐसे मौके आए जब गेंद लगने पर भी नहीं गिरी बेल्स.
Advertisement

जोफ्रा आर्चर के साथ दो बार हो गया कि गेंद स्टंप्स पर लगी और बेल्स नहीं गिरीं.
कल का दिन पूरी तरह से दिल्ली का था. कल यानी 22 अप्रैल. आईपीएल सीजन का 40वां मैच डेल्ही कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ. दिल्ली ने इसे 6 विकेट से जीत लिया और पॉइंट टैली में चेन्नई को नीचे खिसकाकर नंबर 1 पॉजिशन पा ली. आईपीएल इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि दिल्ली पॉइंट टैली में सबसे ऊपर पहुंची है. मगर इन सबके बीच एक मजेदार घटना दिल्ली की पारी के दौरान हुई. हुआ ये कि जब पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत बैटिंग कर रहे थे और राजस्थान के 191 रनों का पीछा कर रहे थे तो जोफ्रा आर्चर की एक गेंद स्टंप्स पर जा लगी थी. पृथ्वी उस वक्त 36 गेंदों पर 42 रन बना कर खेल रहे थे. स्कोर 151/2 का स्कोर था. जोफ्रा की गेंद सीधे स्टंप्स पर लगकर पीछे निकल गई. बेल्स की लाइट जल पड़ी. मगर हैरानी की बात ये कि बेल्स नहीं गिरीं. ये देखकर जोफ्रा आर्चर ने अपना सिर पकड़ लिया. राजस्थान की टीम काफी हैरान हुई. अंपायर भी देखते रह गए कि सामने गेंद स्टंप्स पर लगी और बेल्स नहीं गिरी तो बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जा सकता. मैच के बाद जब ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ ने इस पर बात की. दोनों ने कहा कि लक उनके साथ था. वीडियो देखिए-
इन बेल्स का वजन सामान्य वेल्स से ज्यादा होता है इसके चलते ये मामूली हिलने पर गिरती नहीं हैं. इनमें लाइट जलती है और इलैक्ट्रिक वायरिंग होती है जिससे ये वजनदार हो जाती हैं. इस सीजन ये पहली बार नहीं हुआ है कि गेंद स्टंप्स पर लगी और बेल्स नहीं गिरीं. ये चौथा ऐसा वाकया है जब बेल्स नहीं गिरी हैं. इससे पहले सीएसके औऱ दिल्ली के मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर ने धोनी को गेंद की थी और गेंद स्टंप्स पर जा लगी थी. मगर वहां भी बेल्स नहीं गिरीं. एक दूसरे मैच में चेन्नई और पंजाब के बीच मैच था और धोनी ने केएल राहुल को रन आउट कर ही दिया था कि बेल्स ही नहीं गिरीं. राहुल को जीवनदान मिला था. इसके अलावा कोलकाता और राजस्थान के बीच मैच में धवल कुलकर्णी की गेंद पर क्रिस लिन भी इसी तरह बच गए थे. गेंद स्टंप्स पर लगी थी और बेल्स नहीं गिरी थीं. जो भी हो, ये बॉलरों के लिए नई आफत है. वो बल्लेबाज को बोल्ड मारते हैं और बल्लेबाज फिर भी आउट नहीं होते. अब वक्त आ गया है कि आईपीएल में बेल्स के भार को कम करने के लिए कुछ कदम उठाए जाए ताकि कोई गेंदबाज क्रिकेट नियमों की दुहाई देकर ये न कह पाए कि उनके साथ नाइंसाफी हो रही है.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-
Advertisement









