The Lallantop

DRS के मामले में हमेशा सही साबित होने वाले धोनी ने इस बार एक गलती की जिसे किसी ने नोटिस नहीं किया

कायदे से तो रहाणे को आउट ही नहीं दिया जाना चाहिए था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच. आईपीएल 2019 का 25वां मैच. यहां धोनी ने एक मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम का बेड़ा पार लगा दिया. मगर एक चीज पर फिर से सवाल उठ रहे हैं. वो ये कि राजस्थान रॉयल्स की पारी में धोनी ने रिव्यू लेने में देरी की. फिर भी उनकी रिव्यू की अपील वैलिड मानी गई. सामने वाला बल्लेबाज आउट भी दिया गया. हुआ ये है कि पारी का दूसरा ओवर चल रहा था. दीपक चाहर का ओवर था. वो पांचवी गेंद फेंक रहे थे. सामने अजिंक्य रहाणे थे. चाहर की इस गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई. धोनी इस पर ज्यादा कन्विंस नहीं दिखे. वो पूरी तरह से चाहर के कॉन्फिडेंस पर निर्भर थे. इतने में धोनी चाहर से इस पर बात कर रहे थे कि रिव्यू लिया जाए या नहीं, उधर टीवी स्क्रीन पर टाइमर चल पड़ा. 15 सेकंड से 14, 13, 12 होते हुए टाइमर 0 सेकंड गया और तभी धोनी ने रिव्यू का इशारा कर दिया. Highlighter क्रिकेट नियम ये कहता है कि कप्तान को 15 सेकंड्स के भीतर रिव्यू अपील करनी होती है. जब टाइमर में 0 हो गया तो ये टाइम लैप्स माना जाएगा. हैरानी की बात ये कि धोनी की रिव्यू अपील टाइमर में 0 दिखने के बाद भी मानी गई. क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद वेबसाइट ESPNCricinfo में लाइव कमेंट्री में भी ये बात साफ हुई कि धोनी के रिव्यू को टाइम लैप्स के बाद भी स्वीकार किया गया और सामने खिलाड़ी को अंपायर के निर्णय में सुधार करके आउट भी दिया गया. वीडियो देखिए- धोनी को इसका फायदा मिला और अंपायरों ने एक बार फिर गलती की. टीवी अंपायर को टाइमर पर ध्यान देना चाहिए था जोकि नहीं दिया गया. ये टाइम लैप्स आईपीएल में अंपायरों की गलतियों की फेहरिश्त में एक और गलती है. सोशल मीडिया पर इसपर तीखी प्रतिक्रियाएं भी आई हैं. Capture
मैच का लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement