आईपीएल में विराट कोहली की टीम इन दिनों सातवें आसमान पर है. पिछले चार मैच लगातार जीते हैं और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी छोड़ी नहीं हैं. मगर इन सबके बीच कप्तान कोहली के लिए अच्छी खबर नहीं है. खबर ये है कि टीम के फास्ट बॉलर डेल स्टेन बचे हुए आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं. बताया गया है कि डेल स्टेन के कंधे में दिक्कत है और इसके चलते वो आगे के मैच नहीं खेल पाएंगे. आरसीबी के चेयरमैन संजीव चुरीवाला ने कहा है, "डेल बचे हुए मैचों के लिए मौजूद नहीं रहेंगे. उनके कंधे में दिक्कत है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है. टीम उनकी एनर्जी और मौजूदगी को मिस करेगी. साथ ही उनके जल्दी ठीक होने की भी प्रार्थना करते हैं." आरसीबी को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अभी बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे और इसके लिए जरूरी था कि टीम की बॉलिंग यूनिट मजबूती से खड़ी रहे. मगर इसी बीच स्टेन का चोटिल होना एक झटका है. कोहली की टीम ने जो बीते दो मैच जीते हैं उनमें डेल स्टेन खेल रहे थे और कोलकाता के खिलाफ स्टेन ने चार ओवरों में 40 रन देकर दो विकेट लिए थे. वहीं उससे अगले मैच में चेन्नई के खिलाफ डेल स्टेन ने 29 रन देकर दो विकेट लिए थे. दिक्कत वाली बात ये भी है कि आरसीबी में डेल स्टेन को एक चोटिल खिलाड़ी की रिप्लेसमेंट में लाया गया था. अभी ये साफ नहीं है कि डेल स्टेन साउथ अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे या नहीं. स्टेन को साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-
मुश्किल से टीम जीतनी शुरू हुई तो अब कोहली की 'स्टेन गन' जाम हो गई
डेल स्टेन अपना कंधा पकड़े घर लौट रहे हैं.
Advertisement

कोहली को आगे के तीन मैच भी जीतने हैं.
Advertisement










