The Lallantop

कभी क्रिस गेल से ऑटोग्राफ मांगा था, अब खुद गेल इस बच्चे से ऑटोग्राफ मांग रहे हैं

वक्त के साथ क्या मजेदार रोल रिवर्सल हुआ है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
क्रिस गेल. आईपीएल के इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे हैं. क्रिस गेल ने एक तस्वीर पोस्ट की. एक नहीं बल्कि एक साथ दो तस्वीरें. पहली में वो एक बच्चे के साथ खड़े हैं. दूसरे में वो किंग्स इलेवन पंजाब के अपने साथी प्लेयर सैम करन के साथ खड़े हैं. हां, सही समझे कि इन दोनों तस्वीरों में सैम करन ही हैं. स्कूल ड्रेस में हैं.
फोटो शेयर करते हुए क्रिस गेल ने लिखा- ये किसी भी युवा के लिए बेहद खास मौका होगा. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि उस बात को हमेशा याद रखो जिसके चलते आप यहां तक पहुंचे हैं. साथ में यह भी लिखा कि मुझे लगता है कि इस तस्वीर में मैं जवान लग रहा हूं और आप और भी युवा लग रहे हैं.
इस तस्वीर की खूबसूरती ये है कि 20 साल के सैम करन बचपन में क्रिस गेल मिले थे. गेल को इस बात का अंदाजा नहीं है कि ये तस्वीर किस साल की है मगर इतना साफ है कि बचपन की है. गेल तब भी खेल रहे थे, गेल आज भी खेल रहे हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि सैम करन अब गेल के साथ किंग्स इलेवन पंजाब में खेल रहे हैं और जबरदस्त परफॉर्मेंस भी दे रहे हैं.  सैम करन के लिए ये पहला आईपीएल सीजन है. पंजाब की टीम ने सैम को 7.20 करोड़ रुपए में खरीदा था. अपने दूसरे ही मैच में सैम ने हैट्रिक भी ले ली थी. 4 ओवरों में 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे. सैम हैट-ट्रिक लेने वाले आईपीएल के सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं.


लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement