वायरल का जमाना है. इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर्स वायरल होने के लिए अलग-अलग जुगाड़ लगाते रहते हैं. जमाना QR कोड का भी है. पेमेंट करना हो या किसी को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल तक लाना हो. QR कोड उपलब्ध है. पेमेंट्स एप्प के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी प्रोफाइल लिंक के लिए QR कोड उपलब्ध कराती हैं. ऐसे में एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर ने अपने माथे पर ही अपने इंस्टा प्रोफाइल के लिंक का QR कोड टैटू करवा लिया (QR Code on forehead).
माथे पर बनवाया इंस्टाग्राम प्रोफाइल का QR, यूजर्स ने पूछा अकाउंट बैन हुआ तो...
माथे पर QR. QR लेके जाता है इस इंफ्लूएंसर के इंस्टा प्रोफाइल पर. लेकिन अगर किसी कारण से अकाउंट डिलीट, बैन या हैक हो गया तो.. यूजर्स ने काफी कुछ लिखा है.

इंफ्लूएंसर का टैटू वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
लेकिन यूजर्स ने इस बात पर चिंता जताई कि अगर किसी कारण से युवक के प्रोफाइल का लिंक गड़बड़ा गया तो क्या होगा? माने अगर इंस्टाग्राम ने किसी कारण से युवक की प्रोफाइल को बैन या डिलीट कर दिया और उसे नया अकाउंट बनाने की जरूरत पड़ी तो इस टैटू का क्या होगा? कुछ यूजर्स तो इसे क्लिक बेट और वायरल होने का तरीका बताकर इस अकाउंट को रिपोर्ट करने तक की बात कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ऐसा प्यार चढ़ा कि माथे पर छपवा लिया टैटू, क्या यही है 'Turu Lob'?
एक यूजर ने लिखा,
"प्रार्थना करो कि इन्हें कभी भी नया अकाउंट बनाने की जरूरत ना पड़े."

दरअसल यूजर प्रार्थना करने की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि अगर कभी इनको नया अकाउंट बनाने की जरूरत पड़ती है तो पुराना QR काम करना बंद कर देगा. फिर इनके माथे पर गुदवाया हुआ टैटू भी किसी काम का नहीं रह जाएगा.
एक यूजर ने तो इस बात के लिए भी प्रार्थना की कि कोई इस अकाउंट को रिपोर्ट ना करे.

लेकिन कुछ यूजर पहले से ही काम में लग चुके थे. और कमेंट्स में अकाउंट बैन कराने की बात करने लगे.

एक अन्य यूजर ने लिखा,
“ऐसे फर्जी क्लिक बेट और फेस टैटू वाले वीडियोज अब बहुत बोरिंग हो गए हैं.”

"क्या होगा अगर इसने अपना अकाउंट गंवा दिया." एक यूजर ने ये भी लिखा.

एक यूजर ने तो इस बात पर भी चिंता जताई कि कहीं इनका अकाउंट हैक ना हो जाए.


एक यूजर ने इंफ्लूएंसर को जिंदगी जीने की सलाह दे डाली. लिखा कि अपने फोन से बाहर निकलो और थोड़ जी लो. इसके अलावा कई यूजर्स ने ये भी दावा किया कि ये टैटू नकली है और व्यक्ति बस एक्टिंग कर रहा है.



क्या आपको भी टैटू का शौक है? अगर है तो आप किस तरह का टैटू करवाना चाहते हैं? और शरीर के किस हिस्से पर टैटू बनवाने की इच्छा रखते हैं? कमेंट करके हमें जरूर बताइगा.
वीडियो: सोशल लिस्ट: चेस प्लेयर तानिया सचदेव ने मांगी मदद, लोगों ने दिखाई कलाकारी









