क्या आप अपने पार्टनर से प्यार करते हैं? आप उसके लिए क्या-क्या कर सकते हैं? जीनहीं, हम आपके प्यार पर सवाल नहीं उठा रहे. लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर ऐसी वायरलचीजें देखने को मिल रही हैं जो अपने पार्टनर को बहुत प्रेम करने वाले व्यक्ति को भीदुविधा में डाल दे रही हैं. लोग तो सेल्फ डाउट में चले जा रहे हैं कि क्या जितनामैं कर रहा हूं, वो काफी है?इंटरनेट पर बेंगलुरु का एक वीडियो वायरल है. एक महिला ने अपने माथे (Tattoo onForehead) पर अपने हसबैंड के नाम का टैटू बनवाया है. ये वीडियो 'टूरु लब' (TuruLob) नामक टर्म को एक डेफिनिशन दे रहा है. हालांकि, टैटू बनवाने वाले लोग भी एक समयके बाद उससे ऊब जाते हैं. बहुत से लोग टैटू हटवाने के लिए उसे कवर-अप करवाते हैं यातो लेज़र ट्रीटमेंट से हटवाते हैं.इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक बैंगलोर में एक टैटू शॉप है. शॉप के नाम से ही एकइंस्टाग्राम अकाउंट है, 'किंग मेकर टैटू स्टूडियो'(king_maker_tattoo_studio). अबवीडियो थोड़ा सा अलग है, क्योंकि आमतौर पर लोग हाथ, पैर, छाती, गर्दन या पीठ पर टैटूबनवाते हैं. लेकिन इस वीडियो में एक महिला दिख रही है जो अपने माथे (forehead) परटैटू गुदवाते हुए दिख रही है. वीडियो को देखकर लोग इंस्टाग्राम पर तरह-तरह केरिएक्शन्स दे रहे हैं.View this post on InstagramA post shared by Tattoo King 🔥💫✨ (@king_maker_tattoo_studio)संजना (@sanjana_jaisval_01) नाम की एक इंस्टा यूजर ने लिखा-"ये ज़्यादा हो गया, मुझे अब डिसलाइक बटन चाहिए"एक अन्य यूजर प्रतीक्षा(@prathiksha65437) ने लिखा- "मुझे ही डिसलाइक बटन की तरह ट्रीट करो" ये डिसलाइक बटन वाली बात से ही प्रतीक्षा के कमेंट पर 20 हजार से ज्यादा लाइक आ गए.एक और यूजर ओमकार (@omkar_kolambk_r) ने लिखा " इसीलिए एजुकेशन ज्यादा महत्वपूर्ण है".इंडिया टुडे से जुड़ीं पत्रकार श्रीमोयी चौधरी अपनी रिपोर्ट में लिखती हैं कि इंडियाटुडे ने टैटू पार्लर की वेबसाइट को खंगाला. वायरल वीडियो में दिख रही महिला उसकेबाद भी कई वीडियोज में दिखी. हालांकि तब उसके माथे पर कोई टैटू नहीं दिखा. तो येकहने में गुरेज नहीं है कि Turu Lob वाला टैटू एक टेम्परोरी टैटू था न कि परमानेंट.