The Lallantop

Indigo फ्लाइट में पैसेंजर से खेला, बिना गद्दी वाली सीट से यात्री जगत हैरान, कंपनी से सफाई क्या आई?

ये वाकया हुआ बेंगलुरु से भोपाल जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में. फ्लाइट नंबर 6E 6465. यवनिका राज शाह नाम की एक पैसेंजर फ्लाइट में सफर करने के लिए एंटर हुईं. लेकिन जैसे ही सीट पर पहुंचीं तो देखा की सीटों की गद्दी ही गायब है. सिर्फ एल्यूमीनियम नजर आ रहा है.

Advertisement
post-main-image
कंपनी ने यवनिका को बताया कि सीट के कुशन फ्लाइट से सफाई के पहले हटाए गए थे. (फोटो- ट्विटर)

एक सवाल. आप फ्लाइट से यात्रा वाला सफर क्यों करते हैं? गंतव्य पर जल्दी और आराम से पहुंचने के लिए. ठीक जवाब. पर क्या हो अगर इस यात्रा में Suffer वाला सफर करना पड़ जाए. बुरा लगेगा न. बुरा ही नहीं ‘Moye Moye’ टाइप फील होगा. ऐसा ही एक पैसेंजर के साथ हुआ. वो फ्लाइट में चढ़ीं और सीट पर पहुंचीं तो पाया कि सीट के कुशन ही गायब हैं (Indigo flight seat cushion missing). माने सीट में कोई गद्दी नहीं थी. सिर्फ खोखा था.

Advertisement

ये वाकया हुआ बेंगलुरु से भोपाल जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में. फ्लाइट नंबर 6E 6465. यवनिका राज शाह नाम की एक पैसेंजर फ्लाइट में सफर करने के लिए एंटर हुईं. लेकिन जैसे ही सीट पर पहुंचीं तो देखा की सीटों की गद्दी ही गायब है. सिर्फ एल्यूमीनियम नजर आ रहा है. अब इस पर कैसे ही बैठतीं वो? तो किया सोशल मीडिया पर पोस्ट. 

X पर यवनिका ने सीट की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,

Advertisement

“खूबसूरत इंडिगो. मुझे उम्मीद है कि मैं सुरक्षित लैंड करूंगी. ये बेंगलुरु से भोपाल के लिए आपकी फ्लाइट है.”

अब बिना गद्दी की सीट की फोटो सोशल मीडिया पर देख लोगों के दिमाग में अलग ही स्प्रिंग लग गई. एक सज्जन ने फ्लाइट कैरियर की मौज लेते हुए लिखा,

“क्या इंडिगो वाले फ्लाइट टिकट में एक्यूप्रेशर भी दे रहे हैं.”

Advertisement

इस पर यवनिका ने रिप्लाई करते हुए कहा कि ये फ्री में एड-ऑन सर्विस है.

सीट की फोटो देख एक शख्स ने लिखा,

“वाह, इन सीटों से मसाज हो जाए.”

यवनिका के साथ सीट को लेकर गलत तो हुआ, लेकिन इस पर नमक छिड़कने वाले भी कमेंट सेक्शन में आ गए. निशांत नाम के सज्जन ने अपनी बिजनेस क्लास टाइप वाली यात्रा के बारे में लिख दिया. उन्होंने लिखा,

“मैंने हाल ही में एयर इंडिया की इकोनॉमी में ट्रैवल किया था, वो एकदम बिजनेस क्लास की तरह थी. बड़ी सीट्स, वो भी कुशन और फ्री खाने के साथ.”

सीट को लेकर इतनी चर्चा हो ही रही थी तो कंपनी कैसे ना इस पर कुछ बोलती. इंडिगो का भी रिप्लाई आया. कंपनी ने यवनिका को बताया कि सीट के कुशन फ्लाइट से सफाई के पहले हटाए गए थे. जिन लोगों को ये सीट मिली थी उन्हें केबिन क्रू ने पहले ही इन्फॉर्म किया था.

इंडिगो ने ये भी कहा कि हम अपने ग्राहकों को स्वच्छता और साफ-सफाई के उच्चतम मानक प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ये तो हुई कंपनी की सफाई. लेकिन सफाई के कारण आपके साथ ऐसी कोई घटना घटी हो तो हमसे साझा करें. कमेंट बॉक्स इसीलिए है.

वीडियो: फ्लाइट इतनी लेट हुई कि जहाज़ के बगल में पालथी मारकर खाना खाते दिखे पैसेंजर, वीडियो वायरल

Advertisement