डॉक्टरों ने कहा, 'दाऊद के पैर का एक बड़ा हिस्सा काम नहीं कर रहा है. गैंग्रीन जहर पैदा कर रहा है, पैर के अलावा आगे चलकर ये शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकता है.' पाकिस्तान में दाऊद की सिक्योरिटी का काम ISI करती है. इंडिया की पूरी नजर दाऊद पर रहती है. ऐसे में कराची से बाहर दाऊद को ले जाने का खतरा भी दाऊद के चहेते नहीं उठाना चाह रहे हैं.बता दें कि डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ मुंबई में हुए 1993 बम धमाकों के पीछे था. मुंबई में हुए सीरियल धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. मुंबई बम धमाकों को लेकर ही पिछले साल याकूब मेमन को फांसी पर लटकाया गया था.
दाऊद इब्राहिम के कटेंगे पैर, अब कैसे भागेगा डॉन?
गैंग्रीन बीमारी हो गई है दाऊद को. डॉक्टरों ने कहा, 'पैर नहीं काटा तो फैले जहर की वजह से मर जाएगा दाऊद इब्राहिम.'
Advertisement

फोटो - thelallantop
अब अगर इंडिया दाऊद इब्राहिम को ले भी आया तो वो पूरा नहीं आ पाएगा. खबर है कि दाऊद इब्राहिम को गैंग्रीन नाम की बीमारी हो गई है. बीमारी की वजह से फैले जहर के चलते अगर दाऊद का पैर नहीं काटा गया तो जहर पूरे शरीर में फैल जाएगा. खतरा इतना है दाऊद पर कि पैर न काटा गया तो डॉन की मौत भी हो सकती है. सीएनएन-न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, दाऊद का ग्रैंगीन अडवांस स्टेज में पहुंच चुका है. अब डॉक्टरों के पास दाऊद का पैर काटने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा है. बता दें कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के शहर कराची में रह रहा है. दाऊद इब्राहिम का इलाज लियाकत नेशनल अस्पताल और कंबाइंड मिलिट्री अस्पताल के डॉक्टर कर रहे हैं. दाऊद को गैंग्रीन बीमारी के पीछे वजह हाई ब्लडप्रैशर और शुगर को बताया जा रहा है. भाई बिलकुल फिट हैं: छोटा शकील
द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, छोटा शकील ने दाऊद इब्राहिम के बीमार होने की खबर को झूठा बताया. छोटा शकील ने कहा, 'आपकी एजेंसी के पास गलत खबर है. ये सब अफवाह हैं. भाई बिलकुल फिट हैं. सेहतमंद हैं.'
Advertisement









