The Lallantop

World's Best Coffee की लिस्ट आई, भारत की 'Filter Coffee' को दूसरा नंबर मिला

Indian Filter Coffee साउथ इंडिया में बहुत फ़ेमस है. ज़्यादातर लोग इडली-डोसा के साथ इसे पीना पसंद करते हैं. ये कॉफ़ी बहुत ही आसान तरीके से इंडियन कॉफ़ी फिल्टर मशीन के जरिए बनाई जाती है.

Advertisement
post-main-image
यह कॉफ़ी साउथ इंडिया में बहुत फ़ेमस है. (फ़ोटो/आजतक)

TasteAtlas नाम का एक इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म है. एक तरह का ऑनलाइन ट्रैवल गाइड जहां दुनियाभर के घुमक्कड़ अपने-अपने यात्रा अनुभव आर्टिकल, ब्लॉग, रिव्यू के रूप में साझा करते हैं. इसमें वे ये भी बताते हैं कि फलां जगह जाकर उन्होंने क्या-क्या खाया, कैसे खाया, उसका स्वाद कैसा था वगैरा-वगैरा. तो हाल ही में TasteAtlas ने 'दुनिया की टॉप 38 कॉफ़ी' की लिस्ट निकाली है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर है क्यूबा में पी जाने वाली 'Cuban Espresso' कॉफी ड्रिंक, और दूसरे नंबर पर जगह बनाई है अपनी 'Indian Filter Coffee' ने.

Advertisement

पहले नंबर वाली 'क्यूबन एस्प्रेसो' डार्क रोस्ट कॉफ़ी और चीनी से बनती है. इसलिए इसे एक स्वीट एस्प्रेसो शॉट भी कहते हैं. कॉफ़ी बनाते समय इसमें चीनी मिलाई जाती है. इसे या तो स्टोवटॉप एस्प्रेसो मेकर में या इलेक्ट्रिक एस्प्रेसो मशीन में बनाया जाता है. इसमें आखिर में कॉफ़ी के ऊपर से हल्के भूरे रंग के झाग भी बन जाते हैं.

Advertisement
कैसे बनाई जाती है ‘Indian Filter Coffee’?

अब आते हैं 'इंडियन फिल्टर कॉफ़ी' पर. ये कॉफ़ी बहुत ही आसान तरीके से इंडियन कॉफ़ी फिल्टर मशीन के जरिए बनाई जाती है. यह मशीन स्टेनलेस स्टील से बनी है. इसमें दो चेंबर बने होते हैं. ऊपर वाले चैम्बर में पिसी हुई कॉफ़ी डाली जाती है. नीचे वाले चैम्बर से brewed coffee धीरे-धीरे निकलती है. यह कॉफ़ी साउथ इंडिया में बहुत फ़ेमस है. ज़्यादातर लोग इडली-डोसा के साथ इसे पीना पसंद करते हैं. 

बहुत से लोग रात भर फ़िल्टर बनाकर रखते हैं ताकि सुबह उनके पास ताज़ा बनी कॉफ़ी बनाने का मिश्रण बन जाए. इस मिश्रण को गर्म दूध और चीनी के साथ मिलाया जाता है. यह कॉफ़ी स्टील या पीतल से बने एक छोटे गिलास में दी जाती है, जिसके साथ एक छोटी कटोरी जैसी तश्तरी होती है. इसे 'दबारा' कहा जाता है. कॉफ़ी देने से पहले अक्सर इसे एक बर्तन से दूसरे बर्तन में डाला जाता है ताकि यह झागदार हो जाए.

ये भी पढ़ें: कहानी उस आदमी की, जिसने कॉफी कप को जैकेट पहना करोड़ों कमा डाले, आज भी फैमिली रॉयल्टी गिनती है 

Advertisement

TasteAtlas की लिस्ट के मुताबिक़ दुनिया की टॉप 10 कॉफ़ी हैं:

1. क्यूबन एस्प्रेसो (क्यूबा), Cuban Espresso (Cuba)
2. साउथ इंडियन कॉफ़ी (भारत), South Indian Coffee (India)
3. एस्प्रेसो फ्रेडो (ग्रीस), Espresso freddo (Greece)
4. फ्रेडो कैप्पुकिनो (ग्रीस), Freddo cappuccino (Greece)
5. कैप्पुकिनो (इटली), Cappuccino (Italy)
6. टर्किश कॉफी (तुर्किये),Turkish Coffee (Turkiye)
7. रिस्ट्रेटो (इटली), Ristretto (Italy)
8. फ्रैपे (ग्रीस), Frappe (Greece)
9. इस्काफ़ी (जर्मनी), Eiskaffee (Germany)
10. वियतनामी आइस्ड कॉफ़ी (वियतनाम), Vietnamese Iced Coffee (Vietnam)

आपकी पसंदीदा कॉफ़ी कौनसी है, हमें कॉमेंट बॉक्स में बताइए. 

वीडियो: तारीख: कहानी कॉफी की, कैसे हुई खोज, कैसे पहुंची पूरी दुनिया तक?

Advertisement