The Lallantop

इंडियन टीम की तलाशी ली पुलिस वालों ने

मुंबई एअरपोर्ट पे इंडियन टीम पहुंची. एक एक करके सबकी तलाशी ली गयी. हमको नहीं लगता था ऐसा होता होगा. लेकिन होता है.

Advertisement
post-main-image
Representative Image
क्रिकेट प्लेयर खाली मैदान पे ही नहीं दिखते हैं. ये भी हम जैसे सांस-वांस लेते ही हैं. किराना खरीदते होंगे. कपड़े-वपड़े सब. इन्हें भी इधर-उधर जाना ही होता है. आने जाने में किसी ने टैक्सी पकड़ी तो किसी ने फ्लाइट पकड़ी. सब छोड़ो, फ्लाइट का सोचो. फ्लाइट पकड़ी तो एअरपोर्ट पे लोगों के सामने आ गए. दोनों हाथ उठाये सेक्योरिटी चेक पे खड़े थे. जैसे पांचवीं क्लास में पीटी कर रहे हों. हमको आज पता चला कि इनके सबके भी सामान चेक होते हैं. पुलिसवाले इनको भी घूर-घूर के देखते हैं. इनको इसलिए देखते हैं क्योंकि दुबारा दिखें न दिखें कोई भरोसा? एक बात और होती है. आस पास खड़े लोग हल्ला काट रहे होते हैं. लोग माने फैन्स. कोहली आया तो कोहली-कोहली चिल्लाने लगे. धोनी आया तो धोनी-धोनी. ये सब चिल्लाते हैं जिससे कोहली कहीं भूल न जाए कोहली असल में वही है. पुलिसवाले भी इनकी तलाशी मुस्कुराते हुए लेते हैं. ये सब हमने देखा इस वाले वीडियो में. एअरपोर्ट पे हैं सब खिलाड़ी. फैन्स सब धकापेल चिल्ला रहे हैं. पुलिसवाले मुस्किया रहे हैं. वीडियो देखो: https://youtu.be/hifpb40jQF4

Advertisement
Advertisement