The Lallantop

सोमालिया के तट पर इंडियन शिप हाईजैक, नौसेना ने भेजा जंगी जहाज, और क्या पता चला?

हाईजैक किए गए जहाज में 15 भारतीय सवार हैं. सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि मालवाहक जहाज के हाईजैक होने की जानकारी 4 जनवरी की शाम को मिली.

Advertisement
post-main-image
MV LILA NORFOLK सोमालिया के तट से हाईजैक. (फोटो: lilaglobal)

भारत के एक मालवाहक जहाज 'MV LILA NORFOLK' को 4 जनवरी की शाम को सोमालिया के तट के पास से हाईजैक (Indian Ship Hijaked) कर लिया गया. सैन्य अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना इस पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रही है और एक जंगी जहाज को इसकी तरफ भेजा गया है. हाईजैक किए गए जहाज में 15 भारतीय सवार हैं और क्रू से संपर्क स्थापित हो गया है.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि मालवाहक जहाज के हाईजैक होने की जानकारी 4 जनवरी की शाम को मिली. इसके साथ ही भारतीय नौसाना का एक एयरक्राफ्ट हाईजैक हुए जहाज पर नजर रखे हुए है.

ये भी पढ़ें-  किसी जहाज़ को नौसेना से डीकमिशन करने का प्रोसेस क्या है?

Advertisement

इसके साथ ही नौसेना का INS चेन्नई जंगी जहाज हाईजैक हुए जहाज की तरफ भेजा जा चुका है. भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा,

"हाईजैक हुए जहाज से UKMTO (यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस) पोर्टल पर एक मेसेज भेजा था, जिसमें बताया गया कि 4 जनवरी को जहाज पर करीब 5 से 6 अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति चढ़ आए हैं."

नेवी के बयान में आगे कहा गया,

Advertisement

"इस स्थिति से निपटने के लिए भारतीय युद्धपोत INS चेन्नई हाईजैक हुए जहाज की तरफ बढ़ रहा है."

भारतीय नौसेना की तरफ से यह भी कहा गया कि इस पूरे घटनाक्रम के संदर्भ में दूसरी एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है. नौसेना की तरफ से आगे कहा गया कि हम अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और बाकी देशों के साथ क्षेत्र में व्यापारिक शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. नौसेना ने कहा कि पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.

अभी तक यह जानकारी साामने नहीं आई है कि जहाज को हाईजैक करने वाले कौन हैं. यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब कुछ दिन पहले ही अरब सागर में एक और मालवाहक जहाज को हाईजैक कर लिया गया था. 

वीडियो: तारीख: कृपाण पर रोक लगी तो, इस शख्स ने प्लास्टिक बॉल से प्लेन हाईजैक कर लिया

Advertisement