क्या राजनीति इतनी गिर जाएगी कि 10 साल जिसने रामपुर वालों का खून पिया, जिसे उंगली पकड़कर हम रामपुर में लेकर आए, उसने हमारे ऊपर क्या-क्या इल्जाम नहीं लगाए. क्या आप उसे वोट देंगे?' आजम ने आगे कहा कि आपने 10 साल जिनसे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवेअर खाकी रंग का है.आजम खान के इस बयान के बाद जया प्रदा ने चुनाव आयोग से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की अपील की है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो आजम खान के डर से रामपुर नहीं छोड़ने वाली वो उन्हें हराकर ही दम लेंगी. वहीं दूसरी तरफ आज़म खान के कॉन्ट्रोवर्शियल बयान पर महिला आयोग ने तो खुद ही संज्ञान लिया ही है साथ ही चुनाव आयोग ने भी जिलाधिकारी से रिपोर्ट फाइल करने के लिए कहा है.
अंडरवेयर वाले बयान के बाद आजम खान ने पत्रकार से बदसलूकी की
मीडिया के सवाल पूछने पर कहा 'आपके बाप की मौत में आया था'
Advertisement

विदिशा में आज़म खान ने मीडिया से बदसलूकी की.
समाजवादी पार्टी के नेता हैं आजम खान. कायदे से इन्हें बयान बहादुर नेता कहें तो बेहतर होगा. अभी एक दिन पहले रविवार को दिए विवादित बयान का कोटा पूरा हुआ भी नहीं था कि एक और विवादित बयान दे बैठे. सोमवार को वो विदिशा में थे. राज्यसभा के पूर्व सांसद मुनव्वर सलीम के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे. तभी मीडिया ने उन्हें घेर लिया. फिर जया प्रदा वाले बयान पर सवाल पूछ लिया. रिपोर्टर अपना सवाल पूरा भी नहीं कर पाए थे तभी आजम खान बोल बैठे ‘आपके वालिद की मौत में आया था, आपके वालिद मर गए हैं उसमें आया था.’ ये कहते हुए वे बिना सवालों के जवाब दिए हुए निकल गए. वीडियो देखिए:
14 अप्रैल यानी रविवार को ही आजम खान ने रामपुर से बीजेपी की प्रत्याशी जया प्रदा पर विवादित बयान दिया था. जिसके बाद वो विदिशा पहुंचे थे. रविवार को हुए एक जनसभा में उन्होंने बिना जया प्रदा का नाम लिए कहा था:
Advertisement













