The Lallantop

इस आदमी ने नरेंद्र मोदी की एक-एक बात मानी, फिर भी पुलिस पकड़ ले गई

विश्व-शांति के लिए अपने हिस्से का काम पूरी ईमानदारी से किया है इस आदमी ने.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

नरेंद्र मोदी की दिखाई-बताई राह पर चलने वालों को हैदराबाद पुलिस बिल्कुल सपोर्ट नहीं कर रही है. बिरयानी के शहर में रहने वाला 33 साल का सैयद शाहेद हुसैन बड़ी मेहनत से अपने छोटे से 3 BHK फ्लैट में कुटीर उद्योग चला रहा था और इसी अपराध में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

नरेंद्र मोदी ने कहा था, मनरेगा योजना में सिर्फ मिट्टी खोदी जाती थी. इस भाई ने मिट्टी भी खोदी और उसमें खाद भी मिलाई. नरेंद्र मोदी ने कहा, देश को स्वच्छ रखना है. ये भाई वो सारी मिट्टी घर उठा लाया. नरेंद्र मोदी ने कहा, स्किल इंडिया होना चाहिए. इस भाई ने गूगल से चीजें सीखकर इम्प्लिमेंट करना शुरू कर दिया. नरेंद्र मोदी ने कहा, बिजली बचाओ. ये भाई छोटे बल्बों से काम चलाने लगा. नरेंद्र मोदी फसल का बीमा दे रहे हैं. इसने वो भी नहीं लिया. बोला, जो होगा, खुद झेलेंगे. नरेंद्र मोदी ने कहा, मेक इन इंडिया. इसने अपने घर में ही प्रोडक्शन शुरू किया. नरेंद्र मोदी ने कहा, स्टार्टअप इंडिया. ये आदमी अपने पैरों पर खड़ा हो गया.

weed1

अरे बाकी सब छोड़िए जनाब. अपने सैयद भाई तो हरित क्रांति की दिशा में भी बहुत बड़ा कदम उठा चुके थे. 'हरे' के नाम पर अगर आपको गांजे के अलावा कुछ और याद आता है, तो आपको पोगो चैनल देखना बंद करने की जरूरत है. विश्व शांति जैसे बड़े मकसद को ध्यान में रखकर सैयद अपने घर में गांजा उगा रहे थे. गांजा समझते हैं न. Weed. Marijuana. बाबाजी की बूटी. भोलेनाथ. सब एक ही हैं.

Advertisement

सैयद शौकीन आदमी हैं. अमेरिका में उनके कुछ दोस्त रहते हैं, जिन्होंने उन्हें आइडिया दिया कि कहां चक्कर में पड़े हो. घर में उगा लो. एक दोस्त क्रिस्टोफर गरीथ ने कुछ तरीके भी बताए. सैयद ने गूगल बाबा से सलाह ली. अगले दिन उठा लाए 40 गमले और दिल लगाकर मेहनत शुरू कर दी. बहुत मेहनत लगती है गांजा उगाने में. सैयद भाई ने 9 किलो उगाया.


सैयद के घर में उगा गांजा
सैयद के घर में उगा गांजा

बड़े-बड़े अर्थशास्त्री और समाजशास्त्री इस थ्योरी पर मुहर लगा चुके हैं कि अगर दुनिया के सभी लोगों को एक साथ गांजा फुंका दिया जाए, तो कमसकम तीन-चार घंटे के लिए तो विश्व-शांति आ ही जाएगी. जब सैयद से पूछा जाता कि समाज की भलाई में उनका क्या रोल है, उन्होंने तुरंत अपना 'रोल' अदा करके दिखाया. किसी ने तो ये भी पूछ लिया कि GDP कैसे हाई होगी. सैयद ने तुरंत 'हाई' करके दिखा दी.


सैयद
सैयद

लॉस एंजिलिस में जब बड़े से 'हॉलीवुड' को 'हॉलीवीड' कर दिया जाता है, तब तो सबको वो बड़ा क्रिएटिव लगता है. अब कोई आदमी बड़ी मेहनत से घर में गांजा उगा रहा है, तो लोगों की कांखें दर्द करने लगीं.

पढ़ें: हॉलीवुड को 'हॉलीवीड' बनाने वाले अमेरिकी क्या खाकर इंडिया की बराबरी करेंगे?

Advertisement
https://www.youtube.com/watch?v=-WUawasf63I&feature=youtu.be

नरेंद्र मोदी का कनाडा वाला भाषण तो याद ही होगा आपको. न्यूक्लियर एनर्जी और 'सोलार एनर्जी' के साथ-साथ उन्होंने 'वीड एनर्जी' पर बहुत जोर दिया था. आज सैयद उन्हीं का सपना साकार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने धर लिया. नेकी का तो जमाना ही नहीं रहा यार.

https://www.youtube.com/watch?v=L7P5TXThGPs

Advertisement