The Lallantop

स्टेज पर कॉमेडी करते-करते मर गया, लोग सोचते रहे कि एक्टिंग कर रहा है

स्टैंड अप कॉमेडियन की स्टेज पर मौत की सच्ची कहानी.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक तस्वीर
मेरा नाम जोकर में जब राजकपूर के किरदार जोकर की मां की मृत्यु हो जाती है तो धर्मेंद्र का किरदार उससे कहता है - शो मस्ट गो ऑन. हमने रियल लाइफ में भी ऐसे कई किस्से सुने हैं. हाल ही में आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे खिलाडी के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था. किसी परफॉर्मर के परिवार वाले या दोस्त की मृत्यु हो जाए तो हम कह सकते हैं - शो मस्ट गो ऑन. लेकिन क्या हो जब खुद परफॉर्मर ही शो करने के लिए न रहे? क्या तब भी कहा जा सकता है - शो मस्ट गो ऑन? माइकल जैक्सन की जब मृत्यु हुई थी, तब उनका एक वर्ल्ड टूर शेड्यूल था. लेकिन - शो मस्ट गो ऑन जैसी कथित मोटिवेटिंग, या मेरी नज़र में बेहद असंवेदनशील कहावत धरी की धरी रह गई.
बहरहाल, ये तो शो से जस्ट पहले या कुछ दिन, कुछ घंटे पहले की बात है. कैसा हो अगर शो के दौरान ही बीच में ही परफॉर्मर मर जाए. और अगर वो उस शो का इकलौता परफॉर्मर हो तो? और अगर वो शो एक कॉमेडी शो एक स्टैंड-अप शो हो तो? ऐसा ही कुछ हुआ है.
इयान कॉग्निटो उर्फ़ पॉल बर्बरी की एक परफॉर्मेंस की तस्वीरें (यूट्यूब स्क्रीनग्रैब) इयान कॉग्निटो उर्फ़ पॉल बर्बरी की एक परफॉर्मेंस की तस्वीरें (यूट्यूब स्क्रीनग्रैब)

ये सच्ची घटना ब्रिटेन की है. ब्रिटिश कॉमेडियन हैं इयान कॉग्निटो. हैं नहीं दरअसल थे. उनका असली नाम पॉल बर्बरी था. 11 अप्रैल, 2019 को परफॉर्म कर रहे थे, और उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई.
अंग्रेजी के एक प्रमुख न्यूज़ पोर्टल सीएनएन को उस शो के दर्शकों ने बहुत कुछ बताया जिसका सार ये कि -
वो बैठ गए, उन्होंने अपने सिर और हाथ पीछे कर लिए. उनके कंधे झनझना रहे थे. दर्शकों को लगा कि ये उनके परफॉरमेंस का हिस्सा है. हर किसी ने सोचा कि वो मज़ाक कर रहे हैं. और उनका मज़ाक करना कोई अजीब बात भी नहीं थी. आखिर ये एक कॉमेडी शो था. और मृत्यु को फेक करने से अधिक किस चीज़ की शॉक वैल्यू हो सकती थी? यहां तक ​​कि जब हम मंच पर गए और उसकी बांह छुई तो लगा अभी उठ कर 'बू' (धप्पा) करेगा. लेकिन फिर कुछ देर बीत जाने बाद एहसास हुआ कि हम गलत थे . एम्बुलेंस मंगवाई गई. लेकिन तब तक इयान दुनिया छोड़ के जा चुके थे.
जीना यहां, मरना यहां जीना यहां, मरना यहां (मेरा नाम जोकर)

जी! दुनिया से जा चुके थे. 'शो मस्ट गो ऑन' जैसी कई कहावतों को ठेंगा दिखाकर. लोगों को हंसाते-हंसाते रुलाकर. इयान दुनिया छोड़ के जा चुके थे.


वीडियो देखें:
अलीगढ़ की ताला इंडस्ट्री पर क्यों लग रहा है ताला? -

Advertisement
Advertisement