The Lallantop

बच्ची को बिस्तर पर पेशाब करने की इतनी बुरी सजा देने वाला इंसान नहीं हो सकता!

विचलित करने वाली तस्वीरें.

Advertisement
post-main-image
बच्चों के हक़ में काम करने वाले एक NGO ने खबर पुलिस तक पहुंचाई. (सांकेतिक तस्वीर)
स्टोरी: आशीष पांडे/इंडिया टुडे इनपुट 
हैदराबाद पुलिस ने बीते दिन पी. राजू नाम के एक कैब ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज की. वजह, उसने अपनी बच्ची को बिस्तर पर पेशाब करने की सजा दी थी. और ऐसी सजा, जो कोई जानवरों को भी न दे.
पी राजू ने अपनी 8 साल की बच्ची को 2 बार गर्म चम्मच से जला डाला.
ये बच्ची के टांगों के पिछले भाग के ऊपरी ओर निशान हैं.
ये बच्ची के टांगों के पिछले भाग के ऊपरी ओर निशान हैं.

बच्चों के हक़ में काम करने वाले एक NGO ने ये खबर पुलिस तक पहुंचाई. NGO के प्रेसिडेंट अच्युत ताओ के मुताबिक़ बच्ची को बार-बार जगह-जगह जलाया गया था.
फिलहाल राजू के खिलाफ केस दर्ज हो गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. बच्ची अस्पताल में भर्ती है.
बच्ची की मासूम आंखें देखकर क्रोध भी होता है और दुख भी.
बच्ची की मासूम आंखें देखकर क्रोध भी होता है और दुख भी.
बच्चों का सोते में पेशाब करना कोई बड़ी बीमारी या खतरा नहीं है. डॉक्टरों के मुताबिक़ अगर उनके पानी पीने और पेशाब करने का एक वक़्त बना दिया जाए तो बच्चों की आदत बदल जाती है. जिस चीज के लिए डॉक्टर सख्त मना करते हैं, वो है बिस्तर गीला करने के लिए बच्चों को सजा देना. पेशाब करने पर सजा देने के बजाय अगर उन्हें बिस्तर पर पेशाब न करने के लिए ईनाम दिया जाए, तो उनमें जल्दी सुधार देखा जाता है.
बच्चे की गलती कुछ भी हो, उसे गर्म चमचे से जलाने वाला साइको ही हो सकता है.

ये भी पढ़ें:
SHAME: स्कूल डायरेक्टर, जो स्टूडेंट की अश्लील क्लिप बनाता है

मौलवी ने बच्चों का रेप किया, लेकिन उसकी सजा के लिए कश्मीर में कायदे का कानून नहीं

Advertisement
Advertisement