The Lallantop

दो नेता अपनी बेटियों पर बात कर रहे हैं, एक को सुन घिन आती है

ये किसे चुन लिया!

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक वीडियो आया है. दुनिया के चौधरी अमेरिका के दो राष्ट्रपतियों पर. बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप. इन दो राष्ट्रपतियों की सोच कितनी अलग है इसका एक नमूना भर है ये. जहां एक तरफ बराक ओबामा फैमिली मैन के तौर पर जाने जाते हैं, वहीं अपनी एंटी-वुमन कमेंट्स के लिए ट्रंप अच्छे खासे बदनाम हैं. पूरी दुनिया में उनकी इस बात को लेकर आलोचना होती रही है कि वो औरतों को एक ऑब्जेक्ट की तरह देखते हैं. इस वीडियो में भी उनका ये टैलेंट ख़ूब सामने आ रहा है.
ट्रंप और ओबामा दोनों से उनकी बेटियों के बारे में पूछा जा रहा है. जहां एक तरफ ओबामा एक मुहब्बत से लबरेज़ पिता के लहज़े में अपनी बेटियों के बारे में बात करते हैं. वहीं ट्रंप की बातों से उनकी महिलाओं के लिए सिंगल ट्रैक सोच बार-बार झलकती है.
ओबामा गर्व भरे लहज़े में बता रहे हैं कि उनकी बेटियां बहुत विनम्र और दयालु हैं. ट्रंप अपनी बेटी के बारे में कहते हैं, ‘अगर ये मेरी बेटी नहीं होती तो मैं इसे डेट कर रहा होता.’ ओबामा अपनी बेटियों के गुणों की तारीफ़ करते नहीं थकते. उनका पूरा ज़ोर बेटियों के फनी, स्मार्ट और नर्मदिल होने पर है. एक प्राउड पिता की झलक उनकी हर बात से दिखाई देती है.
वहीं जब ट्रंप से पूछा गया कि उनकी बेटी ‘टिफनी’ में उन जैसा और उनकी पत्नी जैसा क्या है तो उनका जवाब था, ‘उसकी टांगें मार्ला जैसी है.’ इसके बाद वो अपने दोनों हाथ छाती की तरफ ले जाते हैं और कहते हैं,  'मैं इस हिस्से के बारे में श्योर नहीं हूं.'
एक और इंटरव्यू में जब ट्रंप और उनकी बेटी से पूछा गया कि आप दोनों की कॉमन फेवरेट चीज़ कौन सी है तो बेटी का जवाब था या तो रियल एस्टेट या गोल्फ. वहीं ट्रंप कहते हैं, ‘मैं सेक्स कहने जा रहा था.’
डोनाल्ड ट्रंप इस मामले में बेहद बदनाम हैं कि औरतों के लिए उनका नज़रिया हमेशा आपत्तिजनक रहा है. चाहे महिला पत्रकार पर भद्दे कमेंट्स हो या महिला पॉलिटिशियन को गाली देने की हिमाकत!
ये आदमी दुनिया के सबसे ताकतवर देश का राष्ट्रपति है.
ये भी देखिये

टाइम मैगजीन ने ट्रंप से बदला चुकाया है

पाकिस्तान शानदार देश है, नवाज़ से बात कर पुराना याराना लगा : ट्रंप

इस कॉमेडियन ने ट्रंप के बेटे से कहा, 'मैं मुसलमान हूं और किसी से नहीं डरता'

 

Advertisement
Advertisement