The Lallantop

ये 5 जुगाड़ करते तो पाकिस्तान ख़ुद नकली नोट छापना बंद कर देता

ये तरीके हैं जिन्हें हम आजमायें तो पाकिस्तान खुद ही नकली नोट छापना भूल जाएगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सोशल मीडिया पर जोक पढ़ा कि अगर 2000 के नोट पर लिख दें कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है तो पाकिस्तान कभी नकली नोट न छापेगा. सही भी है. खुद की बेइज्जती कौन खुद करना चाहेगा, पाकिस्तान को नकली नोट न छपने देने के कुछ तरीके ये भी हो सकते हैं.

1971 की हार

पाकिस्तान को ये हार याद होगी ही, साथ में ये ऐतिहासिक फोटो भी जिसमें उनकी फौज वाले आत्मसमर्पण कर रहे हैं. ये लगा दें नकली छोड़ो असली देख पाकिस्तान कलसेगा. 1971

1999 का नोट

ये तस्वीर भी याद होगी, और इसका किस्सा भी. करना यही है कि नोट को 2000 का न रखें 1999 का बना दें. शेष आप समझदार हैं ही. 1999

कब फोड़ेंगे पटाखे?

वर्ल्ड कप के बाद ट्रोल का चेहरा बदल चुका है. इस तस्वीर को लगा दें बहुत कुछ सुलगेगा पटाखों की जगह. Mauka Mauka

ये अपर कट

2003 का वर्ल्डकप और 13-0  के स्कोर पर सचिन का ये अपर कट तो वहां के बच्चे-बच्चे को याद होगा. हम अपने नए नोट में ये इस्तेमाल करें. सारी नकली नोट वो छापकर जला देंगे, जैसे टीवी फोड़ देते हैं. Sachin

हैंडपंप

क्योंकि ये सिर्फ गांधी नहीं देवधर गांधी का भी देश है ;) Sunny

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement