The Lallantop

कौन है 'फोटो ऑफ द आईफोन' में दिए वाली दुल्हन

एप्पल वालों ने भारत के पांच शहरों में इनकी फोटो होर्डिंग्स में लगा रखी है. साथ ही दुनिया के कई बड़े शहरों में.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एप्पल आईफोन की होर्डिंग दिखे कहीं तो देखना. उसमें एक सजी संवरी आदर्श भारतीय नारी सा लुक लिए एक खूबसूरत महिला हैं. इनका नाम है रैना. आशीष परमार की वाइफ हैं. आशीष बैंगलुरू के हैं. प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं. वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में कर्रा इंट्रेस्ट है. लेकिन कहानी ये है कि रैना इत्ती फेमस कैसे हो गई कि उनकी फोटो को एप्पल ने ब्रांड एंबेसडर बनाया. दरअसल बीती दिवाली आशीष आईफोन 6S लेकर आए. पत्नी हाथ में दिया लिए खड़ी हुई थी. हर आदमी ऐसे मौके पर फोटोग्राफर हो पड़ता है. वो तो पहिले से हैं. एक फोटो क्लिक किया. और इंस्टाग्राम पर डाल दिया. साथ में 9 और फोटोज. रैना की उसकी ससुराल में पहली दिवाली थी. इस फोटो को शेयर करने के बाद कमाल हो गया. कुछ दिन बाद उनके पास फोन आया. किसी कंपनी ने उनको बताया कि वो फोटो इस्तेमाल कर रहे हैं. आशीष को पता नहीं था कि ये कंपनी एप्पल थी. और अगले कुछ ही दिनों में उनकी फेवरेट फोटो हिंदुस्तान के पांच शहरों में होर्डिंग्स पर नजर आने वाली थी. बैंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता. इंडिया में ही नहीं दुनिया में भी. सिडनी, पेरिस, लंदन, शंघाई और लास एंजेल्स जैसे बड़क्के शहरों में यही होर्डिंग लगी है. original

Advertisement
Advertisement