The Lallantop

मोटर साइकिल लेकर गिरने के दिन बीत गए, थैंक्स टू होंडा

अभी तक जो भी टशन मारते हैं सब धरे रह जाएंगे. बाइक चलाने का तरीका ही बदल जाएगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
गिरते हैं शहसवार ही मैदान ए जंग में वाला शेर तो सुना ही होगा. बचपन में मोहल्ले की टिन्नी दीदी या पिंटू भैया ने बोला भी होगा कि बेटा सायकिल चलाना तभी सीख पाओगे जब एक दो बार गिरोगे. फूल और कांटे में अजय देवगन को दो-दो बाईक पर एक साथ एंट्री मारते देखा होगा. अब ये सारी बातें और टशन भूल जाओ. क्योंकि होंडा ने कायनात को ही बदल कर रख दिया. एक ऐसी बाइक बनाई है जिसे चाहे जैसे चलाओ गिरेगी नहीं.
होंडा ने अपने पहले बनाए गए रोबोट 'असीमो' की टेक्नॉलजी को डेवलप कर बाइक में इस्तेमाल किया. जब बाइक धीमी स्पीड में होगी तो आपको एक पैर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. ट्रैफिक सिगनल पर भी बाइक रोक कर वैसे ही बैठे रहो कोई दिक्कत नहीं.
असीमो
असीमो

दाम पूछने की सोच रहे हो तो थोड़ा निराश होना पड़ेगा क्योंकि फिलहाल ये सिर्फ एक कॉन्सेप्ट बाइक है. मतलब इस पर अभी और काम होगा. मगर उम्मीद है कि जल्द ही ये होंडा की सामान्य मोटरसायकिलों में दिखने लगेगी. वैसे इससे पहले होंडा सेल्फ बैलेंसिंग यूनिसायकिल भी ला चुका है.
अभी तो बाइक का वीडियो देख कर ही खुश हो जाओ.
https://www.youtube.com/watch?v=mWsBRgq7pk8
यूनिसाइकल भी देख लो
https://www.youtube.com/watch?v=0pkn8Ko-q74

Advertisement
Advertisement