The Lallantop

एटीएम में लाइन लगाने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लो

भीड़ रहेगी जमके. वहां अकबकाने से अच्छा है पहले से तैयारी करके रखो.

Advertisement
post-main-image
Image: PTI
एटीएम आधे खुल गए हैं. तमाम के शटर अभी भी आधे बंद हैं. कहीं सर्विस बंद का चिट्ठा लटका है. जो खुले हैं उनके बाहर जलचढ़ी वाली लाइन लगी है. लोग सत्तू राशन लेकर पहुंचे हैं पैसे निकालने. अगर अपने मुखड़े पर गांधी जी की स्माइल चाहते हो तो ये पढ़ लो. नहीं तो दिन भर परेशान होगे.

1.

रिजर्व बैंक ने बैंकों को निर्देश दिया था कि एटीएम ट्रांजैक्शन के पैसे न काटें. 30 दिसंबर तक. तो ऐक्सिस, HDFC और ICICI जैसे बड़े बैंक इतना माने हैं. कि 30 दिसंबर तक अपने एटीएम से कोई पैसा नहीं वसूलेंगे. जैसे महीने में 5 से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर लेते हैं. कुछ में 6 ट्रांजैक्शन पर है. मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में अलग बैंक के एटीएम से सिर्फ तीन ट्रांजैक्शन फ्री होंगे.

2.

18 नवंबर तक एक एटीएम कार्ड दिन में सिर्फ एक बार यूज कर सकते हैं. सिर्फ 2000 रुपए निकाल सकते हैं. 19 नवंबर से 4000 रुपए निकलने लगेंगे.

3.

हफ्ते भर में सिर्फ 20 हजार रुपए निकाल सकते हैं. एक एटीएम कार्ड से.

4.

एटीएम मशीन के अंदर जो रकम भरी जाती है. उसको 2000 का नोट मैनेज करने लायक बनाने में थोड़ा टाइम लगेगा. तब तक उसमें सिर्फ 100 के नोट निकलेंगे. जो लोग 2000 का नोट लिए फैल रहे हैं उनसे जलो मत. वो जान पर खेलकर बैंक में लाइन लगाकर लाए हैं.
ये भी पढ़ें: 'ब्लैक मनी को व्हाइट कैसे करें' सर्च करने में गुजरात नंबर वन हैं मितरों नोट बैन होने के बाद आपको अपने पैसे 20% ज्यादा मिलेंगे यहां नोटों के लिए भगदड़ मच गई और वहां बोरियां भर के नोट जला दिए जाते जाते सेलिब्रिटीज को आम आदमी बना गए ये नोट  

Advertisement
Advertisement