The Lallantop

लोग लाइन में लगे हैं, यहां ब्लैक मनी के नोटों को हवाई यात्रा कराई जा रही है

हिसार से दीमापुर गए चार्टर्ड फ्लाइट से साढ़े तीन करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी पकड़ी गई है.

Advertisement
post-main-image
साढ़े तीन करोड़ पुराने नोटों को चार्टेड फ्लाइट के द्वारा हिसार से दीमापुर भेजा गया.
नार्थ-ईस्ट के राज्यों में शेड्यूल ट्राइब को इनकम टैक्स कानून में स्पेशल छूट मिली हुई है. सरकार को शक है कि कुछ लोग इस छूट का इस्तेमाल  ब्लैक मनी को व्हाइट बनाने के लिए कर रहे हैं. सरकार की नजर में ये मामला तब आया जब दो दिन पहले नागालैंड के दीमापुर में एक चार्टर्ड फ्लाइट से ले जा रही साढ़े तीन करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी पकड़ी गई. ये कैश जिस चार्टर्ड फ्लाइट से दीमापुर लाई गई, उसने दिल्ली से सटे हरियाणा के हिसार एविएशन क्लब से उड़ान भरी थी.
शुरुआती जांच में बताया गया कि ये कैश नागालैंड के इकलौते लोकसभा सांसद नेफिउ रिओ के दामाद अनातो झिमोमी की है. जो जमीन खरीदने के लिए हिसार ले जाई गई थी. अधिकारियों को अनातो झिमोमी के नाम का एक अथॉरिटी लेटर भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये पैसा उन्होंने खेती कर के कमाया है. और उन्होंने ही ये पैसा हिसार भेजा था.
पुराने नोट
पुराने नोट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले की जांच के दौरान अब तक उस जमीन के दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिन्हें खरीदे जाने की बात कही गई थी. शुरुआती जांच में ये भी पता चला है कि जिस फ्लाइट से पैसा गया था, वो पहले भी कई बार दीमापुर जा चुका है. जांच अधिकारी इस सिलसिले में दिल्ली के एक बिजनेसमैन समेत तीन लोगों से पूछताछ करके पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विमान में किस-किस का पैसा भेजा जा चुका है.
हरियाणा पुलिस का कहना है' "झिमोमी के हरियाणा और पंजाब में बिजनेस इंटरेस्ट हैं. और हम लोग उनके बिजनेस की डिटेलिंग कर रहे हैं." इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद टैक्स से छूट मिले खतों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है, जिनमें आठ नवंबर के बाद बड़ी राशि जमा हो रही है. और जरूरत पड़ने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ऐसे अकाउंट होल्डर से पूछताछ भी कर सकता है.
काशी लेकर हिसार से दीमापुर जाने वाला चार्टेड फ्लाइट.
काशी लेकर हिसार से दीमापुर जाने वाला चार्टर्ड फ्लाइट.

 
हिसार रेंज के पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने बताया, "मैंने हिसार के एसपी से इस घटना की जांच करने के लिए कहा है. अगर कोई कानून का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. लेकिन पहले हमें ये देखना होगा कि किसी ने कुछ गलत किया है कि नहीं. साढ़े तीन करोड़ रुपए के नोट रखना कोई क्राइम नहीं है, अगर वो अपने पैसों का सही ब्यौरा दे रहा है. ये इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की जांच का भी मामला है."
500 और 1000 के पुराने नोट
500 और 1000 के पुराने नोट

जिस बंदे ने चार्टर्ड फ्लाइट लिया था, उसका पता चल गया है. उसका नाम अमरजीत सिंह है. जो कि बिहार का रहने वाला है. आईबी ऑफिशियल की जांच से पता चला है कि अमरजीत सिंह सोमवार की रात दिल्ली से हिसार बाई रोड आया हुआ था. पुलिस उस ऑडी कार की तलाश में जुटी है, जिससे अमरजीत हिसार एयरस्ट्रिप पहुंचा था. आईबी के मुताबिक अमरजीत  एक और चार्टर्ड फ्लाइट 13 नवंबर को  हिसार से दीमापुर के लिए ले चुका है. हरियाणा पुलिस के मुताबिक अमरजीत के पास एक अथॉरिटी लेटर था. इस लेटर को झिमोमी ने इशू किया था. जिसमें इस बात का जिक्र है कि कैश झिमोमी का है. इस लेटर में झिमोमी के दो मोबाइल नंबर भी प्रिंटेड थे.
फिलहाल  पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसी इस मामले की छानबीन कर रही हैं. इसके लिए हर तरह के इनपुट का इस्तेमाल कर रही हैं. इस घटना के बाद सरकार 8 नवंबर के बाद देश भर में उड़ान भरने वाले सभी चार्टर्ड फ्लाइट्स की जांच शुरू कर दी है. जांच की जा रही है कि फ्लाइट ने कब और कहां से कहां के लिए उड़ान भरी और इस दौरान विमान में क्या रखा था.


ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है 

नोट बैन के बाद पहली बड़ी खुशखबरी नरेंद्र भाई ने दी है

मोदी का मंसूबा टूट रहा है, बैंक खुद ब्लैक मनी को वाइट कर रहे हैं

तो फिर 2019 का लोकसभा चुनाव पेजेन्ट्स एंड वर्कर्स पार्टी ही जीतेगी!




 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement