The Lallantop

हरियाणा में बीच सड़क दो बहनों से मारपीट, यौन उत्पीड़न, लोग बचाने आए तो उनपर भी हमला किया

Haryana के पलवल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दो बहनों के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़ और मारपीट हो रही है.

Advertisement
post-main-image
एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. (फोटो-स्क्रीनग्रैब)

हरियाणा के पलवल में सरेराह लड़कियों से मारपीट का मामला सामने आया है. घर से बाजार के लिए जा रही दो बहनों से एक बाइक टकरा गई. जब दोनों बहनों ने विरोध जताया तो बाइक सवार युवकों ने दोनों लड़कियों के साथ बीच सड़क यौन उत्पीड़न किया मारपीट भी दी. युवकों ने बीच-बचाव करने आये लोगों से भी मारपीट की. इस दौरान वहां जमा भीड़ में से किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दूसरे की तलाश जारी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के पलवल का ये मामला शुक्रवार 11 जुलाई का है. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे दो बहनें घर से सब्जी लेने बाजार जा रही थीं. तभी रास्ते में पीछे से बाइक पर सवार दो लड़के आए और जानबूझकर उन्हें टक्कर मार दी. साथ ही दोनों ने लड़की के साथ यौन उत्पीड़न भी किया. वहीं, जब लड़की ने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला भी कर दिया. इस हमले के चलते एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

ये भी पढ़ें - ‘मेरी बेटी ने कुछ गलत नहीं किया...', IAS पूजा खेडकर के पिता ने OBC सर्टिफिकेट पर क्या कहा?

Advertisement

इस दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी दोनों आरोपियों ने हमला कर दिया. लड़की से जब दोनों मारपीट कर रहे थे, उसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और घटना को संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज लिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के संबंध में पीड़िता की बहन ने बताया कि आरोपियां का विरोध करने पर दोनों ने उसे धक्का देकर नाली में धकेल दिया. जबकि उसकी बहन से मारपीट की और उसके सिर पर चाकू से हमला किया. घटना को लेकर पलवल के डीएसपी विशाल कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है. गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान पलवल निवासी जसवंत के रूप में हुई है. 
 

वीडियो: अनंत राधिका की शादी में देश-विदेश के सेलेब्स ने बिखेरा रंग, किसका डांस वीडियो हुआ वायरल?

Advertisement

Advertisement