The Lallantop

हरिद्वार में सिक्यॉरिटी गार्ड ने 6 साल की बच्ची का कत्ल करके लाश के साथ रेप किया

'सिक्यॉरिटी गार्ड', 'बच्ची', 'लाश के साथ रेप' जैसी इतनी अजीब सी बातें इस स्टोरी में हैं कि हर बात पर दिल दहल जाता है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी गार्ड ने बच्ची की हत्या करके रेप करने की बात कबूल ली है. (तस्वीर- बाएं मृत बच्ची, दाएं आरोपी)
उत्तराखंड राज्य की पहाड़ियों के बीच स्थित हरिद्वार में लोग देश-विदेश से पहुंचते हैं. इसी शहर से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है. खबर ऐसी कि सिर्फ सुनकर ही इंसान की रूह कांप जाए. यहां एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. रेप करने से पहले बच्ची को मारा गया फिर आरोपी ने बच्ची के शव के साथ रेप किया.
ये घटना हरिद्वार के श्यामपुर इलाके की है. 26 अप्रैल यानी शुक्रवार के दिन बच्ची अपने दोस्तो के साथ खेल रही थी. तभी पास का ही एक सिक्योरिटी गार्ड बच्ची को बहला फुसला कर दूसरी जगह ले गया. वहां उस हैवान ने पहले बच्ची को मारा फिर उसके शव के साथ रेप किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसने पुलिस के सामने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है.
बच्ची के गायब होने की खबर सामने आने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने बच्ची की खोजबीन शुरू की. बच्ची जिन बच्चों के साथ खेल रही थी उसी में से एक ने गार्ड के बारे में जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने इलाके में खोजबीन शुरू की. जिसके बाद बच्ची लाश अर्धनग्न हालत में जंगल में मिली.
पुलिस को अर्धनग्न अवस्था में बच्ची की लाश मिली.
पुलिस को अर्धनग्न अवस्था में बच्ची की लाश मिली.

मौके पर पुलिस को कई सबूत मिले, सबूत की मदद से और बच्ची के बयान के बाद पुलिस आरोपी गार्ड को पकड़ने में कामयाब हो पाई. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करने पर उसने खुद पूरी घटना की जानकारी दी. एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने मीडिया को बताया:
बच्ची के साथ खेल रही एक बच्ची ने हमें बताया कि वह आखिरी बार आरोपी के साथ देखी गई थी. आरोपी ने अपने गुनाह को कुबूल कर लिया है. 
पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम सोनू है. जो पहले बच्ची को फुसलाकर चिड़ियापुर इलाके के जंगल में ले गया. वहां उनसे जब जबरदस्ती करने की कोशिश की तो बच्ची शोर मचाने लगी. जिसके बाद सोनू ने बच्ची की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसने बच्ची का रेप किया.
मामले के खुलासे के बाद पुलिस अब ये जानकारी जुटाने की कोशिश कर ही है कि सोनू के साथ कोई और था या नहीं. बच्ची के माता-पिता मजदूर हैं जो मूलत: बिजनौर से हैं. वहीं आरोपी सोनू पास के ही एक पॉल्ट्री फर्म में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था.


Advertisement
Advertisement