Original Published Date: 05 April, 2017 // Last Edited: 05 April, 2019
वीडियो: लड़की पार्लर गई और बोली, बालों को इतना छोटा कर दो कि कभी कोई इन्हें ऐसे न पकड़ पाए
शुरू में देखी हुई दुल्हन भी एक डर, एक सिरहन पैदा करती है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
एक लड़की एक पार्लर में आती है. पार्लर जहां कोई दुल्हन अपनी शादी के लिए तैयार होने आई है. वो दुल्हन तो बहुत ही खुश होगी. इस लड़की को बाल कटाने है. पार्लर में बाल काटने वाली ड्रेसर उसके बाल देख खुश हो जाती है. तारीफ करती है. आपके बाल कितने अच्छे हैं. कितने लंबे हैं. लड़की कहती है. इन्हें काट दो. हेयरड्रेसर बाल काटती है. लड़की थोड़े और बाल काटने को कहती है. इस पूरे क्रम को दोहराया जाता है. अब लड़की के बाल बहुत छोटे हैं. लड़की बचे बालों को मुट्ठी में भींचकर कहती है, इन बालों को इतना छोटा कर दो कि कभी कोई इन्हें ऐसे न पकड़ पाए. दरअसल ये एक विज्ञापन है. जो महिलाओं से होने वाली हिंसा की बात करता है. आप सोच में पड़ जाते हैं, वो औरत किस किस्म की हिंसा से गुजर रही होगी. ऐड के शुरू में देखी हुई दुल्हन ये डर पैदा करती है कि कहीं वो घरेलू हिंसा की शिकार तो नहीं है. इस ऐड में नंबर भी दिया है. वीडियो Jui की तरफ से आज से 2 साल पहले महिला दिवस पर बनाया गया था. उसके कुछ दिनों बाद काफी वायरल हो गया था. वीडियो में बताया गया कि किसी न किसी रूप में हर 100 में से 80 महिलाएं हर रोज़ हिंसा सहती हैं. उनके बाल उनके सम्मान से कहीं न कहीं जुड़े होते हैं. इसे हमें उनके डर या कमजोरी की वजह नहीं बनने देना है. वीडियो हिंदी में नहीं है. लेकिन इस वीडियो की भाषा भले आप न समझ पाएं, भाव जरुर समझेंगे.
Advertisement
Advertisement
ऐसी हेडलाइंस पर क्लिक कर आप बनते हैं हर रोज़ 'अप्रैल फूल'
Advertisement









