The Lallantop

जेल में राम रहीम पर वो कहर ढाया गया जिसे सोचकर कलेजा कांपता है!

रोहतक की सोनारिया जेल में बंद राम रहीम के बारे में लेटेस्ट खबर.

Advertisement
post-main-image
राम रहीम, जेल जाने से पहले और जेल जाने के बाद
रोहतक की सोनारिया जेल में बंद भूतपूर्व संत वर्तमान कैदी उस राम रहीम पर कहर ढाया गया है: जो राम रहीम डॉक्टर होते हुए भी अपनी फिल्मों में 40 काम करता है. जो राम रहीम पाकिस्तान जाकर हाफिज सईद की नट्टी दबा देता है. जो राम रहीम वीडियोगेम की तरह हेलीकॉप्टर उड़ाता है. जो राम रहीम डॉक्टर होते हुए गाने गाता है, नाचता है, एक्टिंग करता है. जो राम रहीम स्पेशल माफी देता है. जो राम रहीम मैट्रिक्स के कियानू रीव्स से बेहतर एक्शन करता है. जो राम रहीम दादा साहब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड झटक चुका है. जो राम रहीम दहाड़ता है तो 'गिद्दड़' गिरते हैं. जो राम रहीम लव चार्जर है. जो राम रहीम इंसान है. उस इंसान को जेल प्रशासन ने अगले महीने से जेल में सब्जी उगाने के काम में लगा दिया है. उसके बैरक के पास ही 6 सौ गज जमीन है. उसी में आलू, गोभी, मटर, टमाटर वगैरह उगाएगा. वही सब्जी पूरी जेल के कैदी चटखारे लेकर खाएंगे. लेकिन क्या है कि राम रहीम को अभी इंसानों वाली जिंदगी का कुछ पता नहीं है. सारी उम्र बकैती और एक्टिंग में कटी. अब वहां काम से पाला पड़ा है. तो जेल प्रशासन ने उसे अकुशल मजदूर की कैटेगरी में रखते हुए सिर्फ 20 रुपए दिहाड़ी तय की है. धन धन सतगुर तेरा ही आसरा. कोई हमें भगवान कहता है, कोई हमें फरिश्ता कहता है, कोई हमें गुरू कहता है, लेकिन हम तो हैं सिर्फ एक इंसान कहने वाले राम रहीम का जेल से एक्सक्लूसिव ;) इंटरव्यू भी देख डालिए.
ये भी पढ़ें:

रामचंद्र छत्रपतिः वो पत्रकार, जिसने राम रहीम के खिलाफ आवाज़ उठाई और मार दिया गया

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राम रहीम के डेरे में मिली इन चीजों के बारे में आपको कोई नहीं बताएगा!

डेरा सच्चा सौदा में साध्वियों से रेप के मामले की पूरी कहानी बाबा राम रहीम की असली कहानी प्रियंका तनेजा उर्फ़ हनीप्रीत: गुरमीत की ‘गुड्डी’, जिसके बिना उसका एक मिनट भी नहीं कटता राम रहीम की भौकाली महंगी गाड़ियों का सच जानिये वो बाबा जिसका इतना प्रभाव था कि लोगों ने कपड़े त्याग कर टाट पहन ली कहानी उन अखाड़ों की, जो बाबाओं को सर्टिफिकेट देते हैं  

Advertisement
Advertisement
Advertisement