The Lallantop

सड़क पर कीचड़ था, बचने के लिए अफसर के कंधे पर चढ़ गए डिप्टी मेयर!

गुजरात के सूरत शहर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए थे. 28 जुलाई को कई जगह पानी कुछ कम हुआ तो सूरत के डिप्टी मेयर इलाके का जायजा लेने निकले थे. इसी दौरान की तस्वीरें वायरल हो गई हैं.

Advertisement
post-main-image
गुजरात के सूरत का मामला है. (इंडिया टुडे)

भारी बारिश की वजह से देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. गुजरात (Gujrat flood) के सूरत शहर का हाल भी कुछ ऐसा ही हैं. कई जगह जलभराव हो गया है. जिसके चलते यहां लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 28 जुलाई को हालात में कुछ सुधार हुआ. और पानी कुछ कम हुआ तो शहर के डिप्टी मेयर (Deputy Mayor) अफसरों के साथ जायजा लेने निकले. इस दौरान रास्ते में एक जगह कीचड़ आ गया. जिसे पार करने के लिए डिप्टी मेयर साहब सब फायर ऑफिसर की पीठ पर सवार हो गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े ब्रिजेश दोशी की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश थमने के बाद जब कुछ इलाकों में जलभराव कम हुआ तो बीजेपी नेता और डिप्टी मेयर नरेंद्र पाटिल जायजा लेने के लिए निकले थे. इस दौरान जब वे सड़क पर पहुंचे तो फुटपाथ और सड़क के बीच की 2 फीट की जगह में कीचड़ भरा था. कीचड़ से डिप्टी मेयर के पैर गंदे न हो जाए. और पैंट खराब न हो जाए. इसलिए डिप्टी मेयर सब फायर ऑफिसर के कंधों पर लटककर दूसरी ओर पहुंचे. अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें - 11 मौत, 5 जिलों में बाढ़, एयरफोर्स की तैनाती, दो दिन की भारी बारिश से गुजरात में इतनी तबाही!

Advertisement

सूरत में पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए थे. 24 जुलाई को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच सूरत में 314 मिलीमीटर बारिश हुई थी. जिसके चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया था. शहर के लिंबायत इलाके के मीठीखाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश से आई बाढ़ के चलते 955 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा था. जब खाड़ी में पानी का जलस्तर घटा, तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की. ऐसे  हालात में सूरत नगर निगम की स्वास्थ्य टीम ने मोर्चा संभाला.  कई रास्ते बंद हो गए थे. जिनको दोबारा चालू कराया गया. सूरत में आई बाढ़ में कई लोगों को जान भी गंवानी पड़ी. यहां गोडादरा, पर्वत गाम और सचिन इलाके में अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई.

वीडियो: गुजरात में शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन करने वाले युवाओं को घसीटा गया, युवाओं ने कहा- 'हम आतंकवादी नहीं..'

Advertisement
Advertisement