The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • flooding in various parts of gujarat due to heavy rain update

11 मौत, 5 जिलों में बाढ़, एयरफोर्स की तैनाती, दो दिन की भारी बारिश से गुजरात में इतनी तबाही!

सड़कों से लेकर घरों तक में पानी भर गया.

Advertisement
pic
2 जुलाई 2023 (अपडेटेड: 2 जुलाई 2023, 01:05 PM IST)
Gujarat Rain Update in Hindi
बारिश से गुजरात के कई इलाकों में बाढ़ (फोटो: आजतक) और अहमदाबाद में बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया (फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात में हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में आई बाढ़ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार, 2 जुलाई को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य इस कठिन समय में लोगों के साथ खड़े हैं. अमित शाह ने ट्वीट कर बताया,

"गुजरात में भारी बारिश के कारण कई जगह उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित लोगों को सरकार हर संभव मदद पहुंचाने में पूरी तन्मयता से जुटी है. मैंने मुख्यमंत्री श्री 
@Bhupendrapbjp जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली. NDRF व SDRF की टीमें और स्थानीय प्रशासन इन क्षेत्रों में लोगों की मदद में लगा है. केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार इस कठिन समय में लोगों के साथ खड़ी हैं."

लगातार दो दिनों की भारी बारिश से गुजरात के कई हिस्से जलमग्न हो गए. नदियां उफान पर आ गईं. सड़कों से लेकर घरों तक में पानी भर गया. गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की वजह से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. 

सबसे खराब स्थिति जूनागढ़ में देखी गई. पूरे इलाके में सैलाब जैसे हालात हो गए. 

यहां बारिश के कारण फंसे दो लोगों को निकालने के लिए इंडियन एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर की मदद लेनी पड़ी.

अहमदाबाद में भी बारिश के कारण लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा. भारी बारिश के बाद शहर में सड़क का एक हिस्सा भी धंस गया था.

अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया (फोटो: PTI)

आजतक के बृजेश दोशी की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में भारी बारिश की वजह से 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए. जामनगर और जूनागढ़ में सबसे ज्यादा बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. लगातार दो दिनों से हुई बारिश के चलते जूनागढ़, जामनगर, नवसारी, वलसाड और भावनगर में नदियां उफान पर रहीं. इन 5 जिलों में NDRF और SDRF की टीमों को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ घंटों में बारिश से थोड़ी राहत मिलने पर जलस्तर कम हो रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने फिर भारी बारिश का अनुमान लगाया है. कई इलाकों में मछुआरों और नागरिकों को एहतियातन घर में रहने के लिए कहा गया है.

मौसम विभाग की ओर से गुजरात के अलग-अलग हिस्सों अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है. इनमें डांग, नवसारी, वलसाड, जूनागढ़, अमरेली, गीर सोमनाथ, भावनगर, भरूच सूरत और तापी के कुछ हिस्से शामिल हैं. वहीं अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, नर्मदा, राजकोट, पोरबंदर के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है. 

वीडियो: दो की मौत, कई घायल, बिजली गुल... गुजरात में तबाही के बाद इस राज्य की तरफ मुड़ा बिपरजॉय साइक्लोन

Advertisement

Advertisement

()