The Lallantop

गुजरात में अब गरीब जनरल वालों को 10% रिजर्वेशन

गुजरात में हैं? साल में 6 लाख से कम की कमाई है? खुश हो जाइए, अब आपको आरक्षण मिलेगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
शुक्रवार को गुजरात सरकार ने जनरल वालों को 10% रिजर्वेशन दे दिया. अब से सरकारी नौकरियों में और बड़ी क्लासेज में जो गरीब बच्चे होंगे जनरल वाले, उनको भी रिजर्वेशन मिलेगा. शर्त ये कि उनकी फैमिली की सालाना इनकम 6 लाख से कम हो.
वैसे बता दें कुछ महीने पहले गुजरात में बड़ा बवाल हुआ था रिजर्वेशन को ले के. हार्दिक पटेल एपीसोड तो याद होगा? उसी के बाद अब ये हुआ है. इसका फायदा पाटीदारों को भी मिलेगा.
11949409_938709176200537_161473596341668206_n
ये खबर सुनने के बाद हार्दिक पटेल का रिएक्शन ( Photo- Facebook से )

पाटीदारों के अलावा ब्राहमण, क्षत्रिय, लोहाना इन सब जातियों के गरीब लोगों को भी इससे फायदा मिलेगा. इसके लिए अगली एक तारीख को गुजरात सरकार अध्यादेश लाएगी, उसी रोज गुजरात का स्थापना दिवस भी है.
 

Advertisement
Advertisement