The Lallantop

बेटी एक दिन किसी और घर में रही, बाप ने बाइक से बांध पूरे गांव में घसीट कर मार डाला

सरेंडर करने के बाद आरोपी बाप बोला, 'हम इज्जत वाले घर से हैं. बेटी को मारकर बच्चियों को सबक दिया.'

Advertisement
post-main-image
बेटी को मारने वाले आरोपी पिता ने 11 अगस्त को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. (फोटो- ट्विटर)

पंजाब के अमृतसर में एक पिता ने कथित रूप से अपनी ही बेटी की हत्या कर दी. आरोपी दलबीर सिंह ने 16 साल की बेटी को बाइक से बांधकर पूरे गांव में घसीटा. इस कारण लड़की की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की अपने माता-पिता को बताए बिना एक दिन के लिए घर से बाहर चली गई थी. बताया गया कि इसी से पिता इतना नाराज हुआ कि बेटी को सड़क पर घसीट-घसीट कर मार डाला. हत्या करने के बाद पिता फरार हो गया. बाद में उसने खुद सरेंडर कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस के मुताबिक आरोपी दलबीर सिंह मजदूरी करता है. 10 अगस्त के दिन उसने अपनी बेटी की हत्या कर उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर एक रेलवे क्रॉसिंग के पास छोड़ दिया था. 11 अगस्त को आरोपी पिता ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इस दौरान उसने मीडिया से कहा,

“बेटी एक दिन और एक रात किसी के घर रहकर आई थी. हम इज्जत वाले घर से हैं. मैंने अपने घमंड के कारण उसे मार डाला. ये छटी-सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए एक सबक के रूप में भी काम करेगा.”

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बेटी के घर लौटने के बाद आरोपी पिता ने घरवालों को भी मारने की धमकी दी थी. आरोपी पिता ने अपनी बेटी और घर के बाकी सदस्यों को घर में कैद कर लिया था और उन्हें जान से मारने की धमकी दी. डर की वजह से घरवाले बाहर से नहीं निकल सके थे.

पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक के मुताबिक दलबीर सिंह ने अपनी बेटी को मारने से पहले उस पर धारदार हथियार से हमला किया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पांच बच्चे हैं. उनमें चार बेटियां हैं. मृतक युवती उसकी तीसरी बेटी थी. उसने 12वीं करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी.

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शख्स के गांव के रहने वाले एक शख्स बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अपना आपा खोने के लिए पूरे गांव में जाना जाता है. वो अक्सर छोटी-छोटी बात पर अपने बच्चों और पत्नी को मारता रहता था. बलबीर के मुताबिक दलबीर के पिता ने उन्हें बताया था कि वो बेटी के गायब होने से गुस्सा था. इसी कारण उसने उसे मार दिया.

Advertisement

वीडियो: पेंशन फंड से केंद्र सरकार ने करोड़ों की ‘हेराफेरी’ कर दी, CAG की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है

Advertisement