The Lallantop

डेनमार्क में फिर अजान बैन करने की तैयारी, मंत्री बोले, 'लगता है जैसे इस्लामाबाद आ गए'

Denmark के Immigration Minister Morten Bodskov ने कहा कि देश में अजान बैन करने पर विचार किया जा रहा है. देश में ‘इस्लामीकरण’ सार्वजनिक जगहों पर बढ़ने लगा है.

Advertisement
post-main-image
डेनमार्क में फिर से अजान पर 'बैन' लगाने पर विचार किया जा रहा है. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • डेनमार्क के इमिग्रेशन मंत्री मोर्टन बोडस्कोव ने कहा है कि देश में अजान पर बैन लगाने की योजना पर फिर से विचार किया जाएगा और इस बारे में जांच की जाएगी।
  • डेनमार्क में मुस्लिम समुदाय की संख्या लगभग 2 लाख 70 हजार है, जो देश के करीब 60 लाख आबादी में सबसे बड़ा अल्पसंख्यक है, और कुछ हिस्सों में इस्लामीकरण बढ़ने के आरोप लग रहे हैं।
  • अजान पर बैन लगाने की तैयारी के बाद सरकार संविधान की धार्मिक स्वतंत्रता सुरक्षा की जांच करेगी, जिससे यह पता चलेगा कि बैन लागू किया जा सकता है या नहीं।

यूरोपीय देश डेनमार्क में एक बार फिर से अजान पर ‘बैन’ लगाने की योजना बनाई जा रही है. इसका ऐलान खुद देश के ‘कट्टरपंथी’ इमिग्रेशन मंत्री मोर्टन बोडस्कोव ने किया. बोडस्कोव ने अपने बयान में कहा कि देश के कुछ इलाके ‘इस्लामाबाद के किसी टोले’ जैसे लगने लगे हैं. डेनमार्क की कुल आबादी करीब 60 लाख है, जिसमें 2 लाख 70 हजार मुस्लिम समुदाय के लोग हैं. ये आंकड़े मुस्लिम समुदाय को डेनमार्क में सबसे बड़ा अल्पसंख्यक वर्ग बनाते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अजान पर ‘बैन’ लगाने की बात इमिग्रेशन मंत्री मोर्टन बोडस्कोव ने एक डेनिश न्यूज़ एजेंसी 'रिटजाऊ' के साथ बातचीत के दौरान की. Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक, बोडस्कोव ने साफ लफ्जों में कहा कि डेनमार्क में धीरे-धीरे ‘इस्लामीकरण’ सार्वजनिक जगहों पर भी बढ़ने लगा है. बोडस्कोव ने एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार एक बार फिर पूरे देश में इस बात की जांच करेगी कि क्या देश में अजान पर बैन लगाया जा सकता है या नहीं. मंत्री ने अपने बयान में कहा, 

डेनमार्क की छतों से अजान की आवाज नहीं सुनाई देनी चाहिए. डेनमार्क में इसकी कोई जगह नहीं है और डेनमार्क में घूमते समय आपको इस बात का कोई शक नहीं होना चाहिए कि आप इस्लामाबाद (पाकिस्तान की राजधानी) के किसी इलाके में आ गए हैं.

Advertisement

बोडस्कोव के पहले भी देश के कई इमिग्रेशन मंत्री अजान पर बैन लगाने की कोशिश कर चुके हैं. बोडस्कोव तीसरे ऐसे मंत्री हैं, जिन्होंने देश में अजान को बैन करने की बात कही. इसके पहले साल 2020 और 2025 में भी ऐसी कोशिशें की गई थीं, लेकिन वो सफल नहीं हो पाईं.

ग्रैंड मस्जिद लाउडस्पीकर में अजान नहीं करती 

डेनमार्क में पहले ही कुछ इलाकों में सार्वजनिक तौर पर अजान पर रोक है. देश में करीब 100 मस्जिदें हैं.  राजधानी कोपेनहेगन की ग्रैंड मस्जिद स्थानीय नियमों की वजह से लाउडस्पीकर से अजान नहीं करती. बोडस्कोव ने आगे कहा कि देश में एक जांच की जाएगी. जांच में यह देखा जाएगा कि क्या धार्मिक आजादी के लिए संविधान से मिले अधिकारों का पालन करते हुए पूरे देश में इस पर रोक लगाई जा सकती है या नहीं?

डेनमार्क में नकाब भी बैन

बता दें कि बोडस्कोव का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब देश की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन की सरकार यूरोप की कुछ बेहद सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी को अपना रही हैं. इससे पहले साल 2026 के शुरुआत में ही डेनमार्क के सार्वजनिक जगहों पर ‘इस्लामी नकाब’ को बैन कर दिया था. इसके लिए देश में कानून भी पारित किया. साथ ही एजुकेशनल सेंटर में नमाज के कमरे भी हटाने का ऑर्डर भी दिया. हालांकि, अजान पर बैन लगाने की कोशिश कानूनी पचड़े में फंस सकती हैं क्योंकि, डेनमार्क का संविधान सार्वजनिक पूजा के अधिकारों की रक्षा करता है.  

Advertisement

वीडियो: ईरान के जब्त किए फंड को छोड़ने पर भी ट्रंप ने रख दी शर्त

Advertisement