The Lallantop

यूपी: केवल प्रेमी से शादी के लिए पायल ने रची अपनी ही मौत की साजिश, पार की सारी हदें

पहले बताया गया था कि पायल ने पिता की मौत का बदला लेने के लिए खौफनाक साजिश रची.

Advertisement
post-main-image
बाईं तस्वीर मृतक हेमलता की है. दाईं तस्वीर सांकेतिक है. (साभार- आजतक और ट्विटर)

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की एक लड़की ने कथित रूप से अपने प्रेमी से शादी करने के लिए बेहद घिनौना रास्ता चुना. उसने खुद की हत्या की साजिश रची. इसके लिए एक दूसरी लड़की को शिकार बनाया. उसकी बेरहमी से हत्या की. उसका चेहरा जलाया, ताकि पहचान उजागर ना हो. उसके बाद ये खबर फैला दी कि उसने आत्महत्या कर ली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े भुपेंदर की रिपोर्ट के मुताबिक पायल के दादा ब्रहम सिंह ने बताया कि पायल को अपने प्रेमी अजय से शादी करनी थी. उसे डर था कि घरवाले ये शादी होने नहीं देंगे. इसलिए उसने ये पूरी साजिश रची ताकि लोग उसे मरा समझ लें और वो अजय के साथ आराम से कहीं और रह सके. इससे पहले ये आशंका भी जताई गई थी कि पायल ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए ये सब किया.

अपने मकसद के लिए दूसरे की बेटी जान ली

रिपोर्ट के मुताबिक पायल के माता-पिता की मौत काफी साल पहले हो चुकी है. वो अपने भाई के साथ नोएडा स्थित बिसरख इलाके के बडपुरा गांव में रहती है. बीती 12 नवंबर को पुलिस को उसके आत्महत्या करने की जानकारी मिली थी. पुलिस को शव के पास सुसाइड नोट भी मिला था. हालांकि शव हेमलता नाम की दूसरी लड़की का था. लेकिन पायल का भाई उसे अपनी बहन समझकर शव का अंतिम संस्कार कर देता है.

Advertisement

बाद में पायल की साजिश का पर्दाफाश तब हुआ जब हेमलता के भाई ने पुलिस में अपनी बहन के गुम  होने की शिकायत दर्ज करवाई. जब पुलिस ने हेमलता का नंबर ट्रेस करना शुरू किया तो उसे आरोपी पायल के प्रेमी अजय का नंबर मिला. अजय का नंबर ट्रेस करते हुए पुलिस उस तक पहुंच गई. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी घटना बता दी. पता चला कि दोनों ने शादी करके साथ रहने के लिए ये सब किया.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पायल के दादा ने बताया कि उसके दो भाई हैं. वो उनसे बड़ी है. उसने बीए तक पढ़ाई की है. दादा और उसके भाई पायल की शादी की तैयारी कर रहे थे. उसके लिए गहने भी तैयार करवाए जा रहे थे. दिल्ली और दूसरे इलाकों में पायल के लिए लड़के भी देखे जा रहे थे. लेकिन पायल अजय के साथ रहना चाहती थी. पुलिस ने दोनों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. बाकी दो आरोपियों की जानकारी फिलहाल नहीं है. फिलहाल फॉरेंसिक टीम ने पायल के पूरे घर को खंगाला है. यहीं वारदात को अंजाम दिया गया था. 

श्रद्धा हत्याकांड के बाद अब पति के 10 टुकड़े कर फ्रिज में रखे, फिर ठिकाने लगाया

Advertisement

Advertisement