ज़ीका वायरस डिकोड करने वाली टीम में सबसे छोटी हैं देविका
मेरठ की ये लड़की अमेरिका पहुंच गई है. ज़ीका वायरस, जो डॉक्टर्स के जी का जंजाल बना हुआ है. उस पर रिसर्च करने.
Advertisement

फोटो - thelallantop
मेरठ वाले इंतजार कर रहे हैं देविका सिरोही के लौटने का. पता है ये लड़की कौन है? भाईसाब ये 29 साल की देविका सात लोगों की उस टीम का हिस्सा हैं जो ज़ीका वायरस की काट खोजने में लगी है. अमेरिका में इनकी रिसर्च चल रही है. इस टीम ने पहली बार इस वायरस को डिकोड किया है. देविका के मम्मी पापा दोनों डॉक्टर हैं. उनका घर इस वक्त मेहमानों का अड्डा बना है. रोज कोई न कोई आता ही रहता है. बधाई देने. देविका की मम्मी रीना सिरोही बताती हैं "बेटी की कामयाबी के पीछे बस एक चीज है. उसकी कड़ी मेहनत. इसके पहले वो डेंगू वायरस पर रिसर्च करने वाली टीम का हिस्सा थी. उसी के रास्ते ज़ीका पर रिसर्च करने के लिए सेलेक्शन हुआ." मेडिकल और साइंस तो खैर देविका का पैशन और प्रोफेशन दोनों बन गया है. लेकिन इसके अलावा डांसिंग, एक्टिंग का भी कर्रा शौक है. मेरठ में पली बढ़ी. दिल्ली यूनिवर्सिटी के वेंकटेश्वर कॉलेज से बायोकेमेस्ट्री में BSC किया. फिलहाल अमेरिका की पुर्डू यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट फाइनल इयर की पढ़ाई चल रही है. इस अचीवमेंट पर होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने ये ट्वीट किया. https://twitter.com/BJPRajnathSingh/status/717547249073401856
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement















.webp?width=120)

.webp?width=120)



